Fatima Sana Shaikh Share Casting Couch Experince: दंगल गर्ल फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) ने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने फिल्मों से आने से पहले अपने अनुभव के बारे में बताया। एक इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया कि जब वह फिल्मों के लिए ट्राई कर रही थी तब लोगों ने उन्हें कहा था कि फिल्मों में काम करने लिए लोगों ने यह शर्त रखी थी।
फातिमा सना शेख( Fatima Sana Shaikh) ने बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में कास्टिंग काउच का एक चौंकाने वाला अनुभव साझा किया। उन्होंने खुलासा किया कि जब मैं इंडस्ट्री में नई थी और काम की तलाश कर रही थी तो मुझे कास्टिंग काउच को फेस करना पड़ा। जब भी कास्टिंग एजेंट मुझे कॉल करता था, वह मुझसे पूछता, तुम सब कुछ करने के लिए तैयार रहोगी, है न? मैंने उससे कहा कि मैं कड़ी मेहनत करूंगी और भूमिका के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करूंगी, लेकिन वह यही कहता रहा और मैंने बेवकूफी का नाटक किया क्योंकि मैं देखना चाहती थी कि वह कितना नीचे गिर सकता है।
फातिमा सना शेख ने बताया कि बॉलीवुड इंडस्ट्री से आने से पहले मैंने साउथ में ट्राई किया था। फातिमा ने बताया कि उन्हें लगा कि यह फिल्म हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले उनके लिए एक अच्छी शुरुआत साबित होगी। हैदराबाद में एक निर्माता से मिलने के अनुभव को याद करते हुए फातिमा ने पोर्टल को बताया, निर्माता इसके बारे में बहुत खुलकर बात करते थे, आप जानते हैं, यहां आपको लोगों से मिलना होगा। वह अलग-अलग लोगों से मिलने के लिए कहते थे।
