बॉलीवुड

Farzi Trailer: फर्जी नोट छापकर अमीरी की राह पर निकले शाहिद कपूर, चोर-पुलिस की लड़ाई में किसकी होगी जीत?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 13, 2023, 02:25 PM IST

Farzi Trailer out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) बॉलीवुड फिल्मों के बाद अब OTT प्लैटफॉर्म पर भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद कपूर अमेज़न प्राइम की वेबसीरिज फर्जी से ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। फर्जी का ट्रेलर आज यूट्यूब पर रिलीज हो गया है।

Image

Farzi Official Trailer

KEY HIGHLIGHTS
  • शाहिद कपूर की वेबसीरिय फर्जी का ट्रेलर हुआ रिलीज।
  • फर्जी 10 फरवरी 2023 को रिलीज होने वाली है।
  • यूट्यूब पर जारी फर्जी का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है।

Farzi Trailer out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) फिल्मों में अपनी लाजवाब एक्टिंग से धमाल मचाने के बाद अब OTT प्लैटफॉर्म पर भी जलवा बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। शाहिद कपूर अमेज़न प्राइम (Amazon Prime) की वेबसीरिज फर्जी (Farzi) से ओटीटी प्लैटफॉर्म पर डेब्यू करने वाले हैं। फर्जी का ट्रेलर आज 13 जनवरी 2023 को यूट्यूब पर रिलीज हो गया है। फर्जी के ट्रेलर को अभी तक फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ओटीटी प्लैटफॉर्म पर शाहिद कपूर इस वेबसीरीज के साथ तहलका मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। वेबसीरिज के नाम की तरह ही शाहिद कपूर कुछ फर्जी कारनाम करते हुए ही नजर आने वाले हैं। शाहिद कपूर का सपना अमीर बनने का है जिसके लिए वह नोट कमाने का प्लान नहीं बनाते बल्कि नोट छापने की तैयारी करते नजर आते हैं।

वेबसीरिज में शाहिद कपूर एक ऐसे आर्टिस्ट का किरदार निभा रहे हैं जो पैसे कमाने की रेस में सबसे आगे निकलना चाहता है। हालांकि इस रेस में शाहिद कपूर को कुचलने के लिए पुलिस अब उनके पीछे पड़ गई है।

चोरी-पुलिस की लड़ाई में किसकी होगी जीत?

फर्जी के ट्रेलर में शाहिद कपूर फर्जी नोट छाप रहे हैं, जिसमें शाहिद कपूर का एक दोस्त भी उनकी मदद करता है। क्योंकि शाहिद एक आर्टिस्ट है इसलिए वह हूबहू असली नोट की तरह ही जाली नोट छापने में कामयाब हो जाता है। इस वेबसीरिज में के.के मेनन एक ऐसे किरदार की भूमिका निभा रहे हैं जो शाहिद कपूर को किसी भी हालात में बस पकड़ कर सलाखों के अंदर डालना चाहता है। अब देखना होगी कि इस चोर-पुलिस की लड़ाई में किसकी जीत होने वाली है।

फैंस को पसंद आया ट्रेलर

वेबसीरीज फर्जी का ट्रेलर फैंस को पसंद आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'शाहिद कपूर का यह ओटीटी डेब्यू धमाकेदार होने वाला है, 10 फरवरी का इंतजार नहीं हो रहा है।' इसके साथ ही कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि फर्जी वेबसीरिज शाहिद के करियर के लिए काफी धमाकेदार होने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article