ZNDM 2: फरहान अख्तर, ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) और अभय देओल ( Abhay Deol) स्टार फिल्म जिंदगी न मिलेगी दोबारा फैंस के दिलों में आज भी बसी हुई है। तीन दोस्तों की कहानी पर बनी ये फिल्म फैंस की फेवरेट है और अब लोग इसके पार्ट 2 की भी डिमांड कर रहे हैं। कुछ समय पहले जब तीनों स्टार्स को साथ देखा गया था तो यह अंदाजा लगा था कि जिंदगी न मिलेगी दोबारा का पार्ट 2 बनने जा रहा है। हालांकि अब इन सभी अफवाहों पर फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।
जूम से बात करते हुए फरहान अख्तर( Farhan Akhtar) ने जिंदगी न मिलेगी दोबारा के पार्ट 2( Zindgi na Milegi Dobara) पर चर्चा की। फिल्म के सीक्वल का सवाल पूछने पर एक्टर ने कहा कि मुझे कोई उम्मीद नहीं है कि फिल्म का पार्ट 2 बन रहा है। वायरल क्लिप पर रिएक्ट करते हुए फरहान ने कहा कि वायरल होने का मतलब यह नहीं है कि हम फिल्म का पार्ट 2 बना रहे हैं। हम तीनों साथ में घूमने गए थे और एन्जॉय कर रहे थे ये वहीं की एक क्लिप है। इसके अलावा इन तीनों स्टार्स ने एक एड भी शूट किया था जिसकी क्लिप्स वायरल हो रही है।
इस वायरल क्लिप में ऋतिक-अभय और फरहान जिंदगी न मिलेगी दोबारा फिल्म के कुछ सीन्स को दोबारा दिखा रहे हैं। वह एक-दूसरे के साथ मस्ती मजाक करते नजर आ रहे हैं। यह क्लिप जैसे ही आई लोगों को लगा फिल्म के पार्ट 2 की शूटिंग हो रही है। लेकिन ऐसा नहीं है स्टार्स अबू धाबी पर्यटन के लिए एड शूट कर रहे थे उसी का यह वायरल वीडियो है।
