बॉलीवुड

Fact Check: महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा संग की दूसरी शादी? वायरल तस्वीर की खुली पोल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 30, 2025, 01:54 PM IST

Mahima Chaudhry-Sanjay Mishra Viral Photos: एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) की एक तस्वीर खूब वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद लोग इन दोनों की शादी का दावा कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इस वायरल हो रही तस्वीर का सच क्या है?

Image

Image Source: Namaste Bollywood

Mahima Chaudhry-Sanjay Mishra Viral Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) और संजय मिश्रा (Sanjay Mishra) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में आ गए हैं। अभी हाल ही में महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की एक तस्वीर सामने आई, जो सोशल मीडिया पर छा गई। इस तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि संजय मिश्रा और महिमा चौधरी ने शादी कर ली है, जिसके बाद दोनों के फैंस काफी हैरान हो गए। लेकिन तस्वीर वायरल होने के बाद अब इसका सच भी बाहर आ गया है। तो चलिए जानते हैं महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की शादी की वायरल तस्वीर का सच क्या है?

संजय मिश्रा-महिमा चौधरी ने नहीं की शादी

महिमा चौधरी और संजय मिश्रा एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की एक वायरल तस्वीर है, जिसने बी-टाउन में हलचल मचा दी है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद ये खबर तेजी से वायरल हो गई कि महिमा चौधरी और संजय मिश्रा ने शादी कर ली लेकिन ये खबर एकदम फर्जी है। महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की अपकमिंग रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' (Durlabh Prasad Ki Dusri Shadi) का प्रमोशनल शूट से वायरल हुई है। इसके बाद मेकर्स ने फिल्म का मोशन पोस्टर शेयर किया जिससे फैंस के गलतफहमी दूर हो गई। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि 'दुल्हन मिल गई है, अब तैयार हो जाइए, क्योंकि बारात निकलने वाली है, आपके नजदीकी या थोड़े दूर के सिनेमाघरों से।' फिल्म के इस मोशन पोस्टर को फैंस जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

महिमा चौधरी ने कई फिल्मों में दिखाया है एक्टिंग का जलवा

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने कई फिल्मों में अपनी धांसू एक्टिंग से लोगों का दिल जीत चुकी हैं। महिमा चौधरी ने फिल्म परदेस (Pardes) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वो 'दाग' (Daag: The Fire), 'फिजा' (Fiza) और 'धड़कन' (Dhadkan) जैसी फिल्मों में नजर आईं। महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की तस्वीर को लेकर आपका क्या रिएक्शन था, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article