Dhamaal 4 Box Office: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, रवीना टंडन, परेश रावल और सुनील शेट्टी की फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To the Jungle) हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को लोग दिल खोलकर प्यार दे रहे है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म वेलकम टू द जंगल ने गर्दा उड़ा दिया है। वर्ल्डवाइड इस मूवी ने 170 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस फिल्म के बाद अब सभी की नजरें अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 (Dhamaal 4) पर टिकी हुई है। इस मूवी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने तगड़ा रिस्पॉन्स दिया। ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होने वाली है। क्या ये फिल्म वेलकम टू द जंगल की तरह मोटी कमाई कर पाएगी? इस बारे में बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...(टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 : अजय देवगन की मूवी में करने होंगे ये बदलाव, सेंसर बोर्ड ने दी हरी झंडी)
तरण आदर्श ने कही ये बात
फिल्म क्रिटिक और ट्रेड एक्सपर्ट ने धमाल 4 को लेकर बात की है। उन्होंने जूम से खास बातचीत में कहा, 'अगर एक फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो उसका पॉजिटिव माहौल अगली फिल्म को भी फायदा पहुंचाता है। हालांकि आखिर में सब कुछ फिल्म के कंटेंट पर निर्भर करता है।' तरण आदर्श ने कहा कि उन्होंने अभी 'धमाल 4' नहीं देखी है, लेकिन 'वेलकम टू द जंगल' की तरह यह भी एक ऐसी फिल्म है, जिसे सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए देखा जाएगा। इसमें ज्यादा लॉजिक ढूंढने की जरूरत नहीं होगी। अगर फिल्म दर्शकों को हंसाने में सफल रही तो इसका फायदा जरूर मिलेगा।
गिरीश जौहर ने किया ये दावा
ट्रेड एक्सपर्ट गिरीश जौहर ने भी इस बारे में बात की उनका ये मानना है कि 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता से 'धमाल 4' को फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा, "यह एक हिट फ्रेंचाइजी है। फिल्म का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख समेत कई बड़े सितारे हैं। यह पूरी फैमिली के लिए बनी एंटरटेनमेंट फिल्म है। मुझे भरोसा है कि इसकी शुरुआत भी अच्छी होगी।" कास्टिंग डायरेक्टर कुणाल एम शाह ने कहा, 'धमाल हमेशा से एक फैमिली एंटरटेनर रही है। लोगों के मन में इस फ्रेंचाइजी को लेकर अच्छी यादें हैं। ट्रेलर और प्रमोशन ने भी दर्शकों का उत्साह बढ़ाया है।'
हिट हो सकती है धमाल 4
ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला का मानना है कि अगर 'धमाल 4' पहले की फिल्मों की तरह दर्शकों को हंसाने में सफल रही और लोग इसे बार-बार देखना पसंद करेंगे, तो यह भी 'वेलकम टू द जंगल' की तरह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट बन सकती है।
धमाल 4 पर टिकी है सभी की नजरें
तरण आदर्श का कहना है कि 'धमाल 4' की सबसे बड़ी ताकत सिर्फ फैमिली एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि इसकी ऑडियंस है। उन्होंने कहा, "ऐसी फिल्मों के दर्शक सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं हैं। छोटे शहरों और कस्बों में भी लोग ऐसी मसाला और कॉमेडी फिल्में देखना पसंद करते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि आजकल बॉलीवुड में ज्यादातर फिल्में सिर्फ बड़े शहरों के दर्शकों को ध्यान में रखकर बनाई जा रही हैं। इसी वजह से कई फिल्में फ्लॉप भी हो रही हैं। उनके मुताबिक फिल्ममेकर्स को पूरे भारत के दर्शकों के लिए फिल्में बनानी चाहिए। 'वेलकम टू द जंगल' की सफलता के पीछे पुरानी यादों का भी बड़ा हाथ रहा है। यही बात 'धमाल 4' के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकती है। फिल्म के पास हिट फ्रेंचाइजी, बड़े सितारे और पहले से बनी अच्छी पहचान जैसी कई मजबूत बातें हैं। फिर भी ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि असली फैसला दर्शक ही करेंगे। आज कल लोग एडवांस बुकिंग के बारे में खूब चर्चा कर रहे है। तरण ने इस मुद्दे पर भी अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि एडवांस बुकिंग किसी मूवी की सक्सेस को पक्का नहीं करती। असली कमाई तब होती है जब लोग रिलीज के बाद थिएटर जाकर टिकट खरीदते हैं। वहीं कुणाल एम शाह ने कहा, "एक फिल्म की सफलता अपने आप दूसरी फिल्म को नहीं मिलती। 'वेलकम टू द जंगल' ने कॉमेडी फिल्मों के लिए अच्छा माहौल जरूर बनाया है, लेकिन 'धमाल 4' की सफलता उसके कंटेंट, लोगों के रिएक्श और माउथ पब्लिसिटी पर ही निर्भर करेगी।'
एडवांस बुकिंग को लेकर एक्सपर्ट्स की क्या है राय?
तरण आदर्श का मानना है कि एडवांस बुकिंग से किसी फिल्म की सफलता तय नहीं होती। असली कमाई तब होती है जब लोग रिलीज के बाद थिएटर जाकर टिकट खरीदते हैं। वहीं कुणाल एम शाह ने कहा, "एक फिल्म की सफलता अपने आप दूसरी फिल्म को नहीं मिलती। 'वेलकम टू द जंगल' ने कॉमेडी फिल्मों के लिए अच्छा माहौल जरूर बनाया है, लेकिन 'धमाल 4' की सफलता उसके कंटेंट, दर्शकों की प्रतिक्रिया और माउथ पब्लिसिटी पर ही निर्भर करेगी।"
पहले दिन कितना कमाएगी धमाल 4?
बता दें कि सभी लोग फिल्म धमाल 4 की कमाई को लेकर भी खूब बातें कर रहे हैं। लोगों का ये मानना है कि फिल्म पहले दिन मोटी कमाई कर सकती है। अब कुणाल एम शाह और रमेश बाला ने ये दावा किया है कि धमाल 4 पहले दिन 15 से 18 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है। अगर ऐसा सच में होता है तो ये फिल्म के मेकर्स के लिए एक गुड साइन है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं हमें कमेंट करके जरूर से जरूर बताएं।
