बॉलीवुड

Exclusive: वीर दास ने शेयर किया आमिर खान संग बातचीत का किस्सा, कहा- 'मैंने कभी ऐसा सुपरस्टार नहीं देखा जो...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 4, 2026, 09:35 AM IST

Vir Das on Aamir Khan: एक्टर वीर दास (Vir Das) इन दिनों अपनी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस (Happy Patel Khatarnak Jasoos) के प्रमोशन में बिजी हैं और इसी बीच Zoom को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) से फिल्म को लेकर हुई अपनी पहली बातचीत का किस्सा शेयर किया।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Vir Das on Aamir Khan: कॉमेडियन और एक्टर वीर दास (Vir Das) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस (Happy Patel Khatarnak Jasoos) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वीर दास की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में वीर दास की इस अपकमिंग फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। इन सब के बीच वीर दास ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में उन्होंने आमिर खान (Aamir Khan) से अपनी पहली बातचीत का मजेदार किस्सा शेयर किया। तो चलिए जानते हैं वीर दास ने आमिर खान को लेकर क्या कहा है।

वीर दास ने कही ये बात

एक्टर वीर दास एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह उनका Zoom को अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है, जो कापी चर्चा में बना हुआ है। जूम से खास बातचीत में वीर दास ने बताया, 'आमिर सर बहुत ऊंचे स्तर पर हैं, इसलिए ज्यादा बातचीत नहीं होती। मैंने उनसे करीब 10 साल से बात नहीं की थी। फिर मैंने मैसेज किया, ‘आमिर सर, क्या मैं कॉल कर सकता हूं?’ उन्होंने तुरंत कहा, ‘हां, अभी कॉल करो।’ फोन उठाया जैसे हम हर हफ्ते बात करते हों। मैंने कहा, ‘सर, मेरे पास एक फिल्म की कहानी है। आप बनाओगे तो बनेगी, वरना कोई नहीं बना पाएगा।’ वो बोले, ‘हां, अगले हफ्ते आओ, नरेशन दो।’ मैंने कभी ऐसा सुपरस्टार नहीं देखा जो इतनी जल्दी मीटिंग दे दे। मैंने नरेशन दी, फिर कुल 9 नरेशन हुए। उनकी सबसे बड़ी चिंता स्क्रिप्ट थी। 9 नरेशन के बाद उन्होंने कहा, ‘पैसे ले लो और 5 सीन शूट करके दिखाओ।’ मैंने वो टेस्ट शूट किया, फिर उन्होंने कहा, ‘फिल्म शुरू करो।’ पांच महीने तक वो दिखे नहीं, फिर एक्टर बनकर लौटे। तीसरे कट के बाद बोले, ‘स्क्रीनिंग शुरू करो।’ ऐसा मैंने पहले कभी नहीं देखा। ये बहुत प्रभावशाली और सीखने वाली बात है।'

यहां देखें वीर दास के इंटरव्यू का वीडियो

कब रिलीज होगी 'हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस'

वीर दास की फिल्म हैप्पी पटेल खतरनाक जासूस इसी महीने यानी 16 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के साथ वीर दास डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रख रहे हैं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article