Exclusive Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खे( Anupam Kher) र अपनी कमाल की अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। उनकी फिल्मों के किरदार फैंस के जहन में उतर जाते हैं। जब अनुपम खेर पर्दे पर उतरते हैं, फैंस उनकी एक्टिंग के कायल हो जाते हैं। आखिरी बार अनुपम खेर को 'तन्वी:द ग्रेट' में देखा गया था। इसके बाद अनुपम खेर ब्रेक पर हैं। हाल ही में उन्होंने ज़ूम के साथ बातचीत की। इस मौके पर वह अपनी पर्सनल लाइफ में बारे में कुछ खुलासे करते दिखाई दिए। उन्होंने वो किस्सा बताया जब वह डिप्रेशन में चले गए थे। उन्हें सारी-सारी रात नींद नहीं आती थी। हालांकि अनुपम खेर को पता नहीं चल पा रहा था कि उनके साथ क्या हो रहा है।
अनुपम खेर( Anupam Kher) ने ज़ूम को बताया कि, "पिता के निधन से एक साल पहले, मुझे नींद न आने की समस्या हो गई थी। मैं शिकागो के एक स्लीप स्टूडियो भी गया था। मैं रात को सो नहीं पाता था और मुझे दोपहर में शूटिंग करनी पड़ती थी। आँखों में रोशनी जाती थी, तब मुझे थोड़ी ड्राइनेस होती थी। मैं एक आँखों के डॉक्टर के पास गया और उनसे दवाई देने को कहा क्योंकि मैं एक साल से रात को सो नहीं पा रहा था।"
आंखों के डॉक्टर ने पकड़ी अनुपम खेर की बीमारी
बाद में, अभिनेता ने बताया कि नेत्र रोग विशेषज्ञ के क्लिनिक में क्या हुआ था। "उस समय, मैंने अपनी पहली मोटिवेशनल, लाइफ कोचिंग बुक लिखी थी, जो बेस्टसेलर बन गई थी। उन्होंने मेरी बात सुनी और कहा, 'तुम्हें आँखों के डॉक्टर की नहीं, बल्कि एक थेरेपिस्ट की ज़रूरत है। तुम्हें एक मनोचिकित्सक की ज़रूरत है।' तब मैंने डॉक्टर का मज़ाक उड़ाया और पूछा कि क्या वह पागल हो गए हैं। मैंने उनसे पूछा कि एक पॉजिटिवऔर किताब लिखने वाले आदमी को मनोचिकित्सक के पास जाने की क्या ज़रूरत है।"
अनुपम खेर ने बताया कि उसके बाद वह डॉक्टर के पास गए, वहां पर मैंने डॉक्टर से बात की और उनकी समस्या भी सुनी। जब मैं वहाँ से जाने लगा तो डॉक्टर अपने हैंड पैड पर कुछ लिख रहे थे। जब मैंने पूछा वो क्या है, तब डॉक्टर ने कहा कि यह आपको दवाई है, आप अंदर से डिस्टर्ब हैं। वह दवाई मैंने कई दिनों तक ली।
