बॉलीवुड

EXCLUSIVE: सोहा अली खान ने करीना कपूर की 'इंडस्ट्री गॉसिपर' इमेज पर दिया रिएक्शन, कहा- 'वो सच में बहुत जानकारी...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 25, 2025, 11:19 AM IST

Soha Ali Khan on Kareena Kapoor: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सोहा अली खान (Soha Ali Khan) ने अभी हाल ही में ZOOM को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ‘इंडस्ट्री की गॉसिपर’ वाली इमेज पर रिएक्शन दिया है।

Image

Image Source: Kareena Kapoor Instagram

Soha Ali Khan on Kareena Kapoor: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और उनकी ननद सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बॉन्डिंग हमेशा चर्चा में रहती है। करीना कूपर और सोहा अली खान अक्सर साथ में पार्टी में मस्ती करती नजर आती हैं। इसी बीच सोहा अली खान ने Zoom को दिए एक खास इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान ने करीना कपूर की ‘इंडस्ट्री की गॉसिपर’ वाली इमेज पर खुलकर बात की। सोहा अली खान के इस इंटरव्यू को लेकर बी-टाउन में काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं सोहा अली खान ने करीना कपूर को लेकर क्या कहा है।

सोहा अली खान ने कही ये बात

सोहा अली खान एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोहा अली खान का ZOOM को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान सोहा अली खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी बोलती नजर आईं। इस दौरान सोहा अली खान ने करीना कपूर 'इंडस्ट्री की गॉसिपर' वाली इमेज पर भी रिएक्शन दिया है। सोहा अली खान ने कहा कि 'वो सच में बहुत जानकारी रखती है पता नहीं कैसे। अगर मुझे कुछ जानना हो तो रात 12 बजे भी उनसे पूछ लेती हूं। लेकिन वो अपने सोर्स को लेकर बहुत सावधान और प्रोटेक्टिव है। वो बस वही बताती है जो शेयर करना चाहती है। उसमें और भी बहुत कुछ खास है जो सिर्फ गॉसिप से ज्यादा है।'

पहली मुलाकात दिया रिएक्शन

इसके आगे सोहा अली खान ने करीना कपूर से अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 'पहली बार जब हम मिले तो मैं उसे ठीक से नहीं जान पाई। कुछ लोगों के साथ रिश्ता बनाने में वक्त, भरोसा और लगातार कोशिश लगती है। मुझे लगा कि करीना कपूर और मेरे बीच भी वक्त लगा। पिछले 10-12 साल में जो हुआ वो हमें और करीब ले आया।' करीना कपूर और सोहा अली खान की दोस्ती पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article