बॉलीवुड

EXCLUSIVE: शेफाली शाह ने बॉलीवुड में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'टैलेंट ही काफी नहीं होता...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 5, 2026, 04:10 PM IST

Shefali Shah Zoom Interview: एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) ने अभी हाल ही में Zoom के साथ खास बातचीत की है। इस दौरान शेफाली शाह ने बॉलीवुड में अपने करियर को लेकर जवाब दिया। साथ ही साथ उन्होंने अक्षय कुमार की मां का रोल करने पर भी चुप्पी तोड़ी। शेफाली शाह ने कहा कि...

Image

Image Source: Zoom Youtube

Shefali Shah Zoom Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस शेफाली शाह (Shefali Shah) इन दिनों अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। शेफाली शाह के एक के बाद एक बयान वायरल होते रहते हैं, कभी वो बॉलीवुड को लेकर बोलती नजर आती है, तो कभी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर करती जो लोगों को हैरान कर देता हैं। इन सब से बीच शेफाली शाह ने Zoom को अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। शेफाली शाह इस इंटरव्यू के दौरान उन सवालों के जवाब देती नजर आई जिनका फैंस को काफी समय से इंतजार था। तो चलिए जानते हैं शेफाली शाह ने Zoom को दिए इंटरव्यू में क्या-क्या बोला है।

शेफाली शाह ने फिल्मी दुनिया को लेकर कही ये बात

एक्ट्रेस शेफाली शाह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि एक्ट्रेस का Zoom को दिया इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान शेफाली शाह कई फिल्मी दुनिया से जुड़ा एक बड़ा राज खोला। Zoom से बातचीत में शेफाली शाह ने कहा कि 'मेरा करियर अचानक शुरू हो गया। कोई प्लान या बड़ी महत्वाकांक्षा नहीं थी कि मुझे यहां पहुंचना है। मुझे अपना काम बहुत पसंद है। मैं सिर्फ वही किरदार चुनती थी जो मेरे दिल के करीब लगते थे। कोई एजेंडा नहीं था। कोई मेंटर भी नहीं था जो बताता कि मेरे लिए क्या सही है। टैलेंट अकेला काफी नहीं होता। किस्मत का बहुत बड़ा रोल होता है। मैंने इस बारे में कभी सोचा नहीं। कुछ चीजें मुझे नहीं करनी चाहिए थीं।' ‘वक्त’ फिल्म में अमिताभ बच्चन की पत्नी और अक्षय कुमार की मां का रोल निभाने पर शेफाली ने बताया कि 'मिसाल के तौर पर मुझे ‘वक्त’ नहीं करनी चाहिए थी, जहां मैं अक्षय कुमार की मां बनी, जो मुझसे उम्र में काफी बड़े हैं। मुझे तब समझ नहीं आया कि ये रोल करने से मैं एक बॉक्स में कैद हो जाऊंगी। विपुल शाह ने मुझे मना किया था। लेकिन मैंने सोचा, ‘मैं एक्टर हूं।’ मुझे अलग-अलग रोल निभाने हैं। मैंने ‘सत्या’ और ‘मॉनसून वेडिंग’ की थी। ‘मॉनसून वेडिंग’ की शूटिंग खत्म करने के बाद मैंने शादी की और घर पर रहने का फैसला किया था। फिर भी जैसे-तैसे चलता रहा।'

ओटीटी पर शेफाली शाह का जलवा

एक्ट्रेस शेफाली शाह फिल्मों के साथ-साथ ओटीटी की दुनिया में भी धमाल मचा रही हैं। शेफाली शाह ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article