बॉलीवुड

Exclusive: रजत बेदी ने शाहरुख खान-आर्यन के बीच बताई ये कॉमन बात, कहा- 'दोनों में ओवरकॉन्फिडेंस है...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 18, 2025, 01:08 PM IST

Rajat Bedi on Aryan Khan: द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) की वेब सीरीज फेम एक्टर राजत बेदी (Rajat Bedi) ने अभी हाल ही में Zoom को एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और आर्यन खान (Aryan Khan) के बीच कॉमन बात बताई।

Image

Image Source: Zoom Youtube

Rajat Bedi on Aryan Khan: रजत बेदी (Rajat Bedi) इन दिनों अपनी वेब सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलीवुड (The Bads of Bollywood) को लेकर चर्चा में है। इस वेब सीरीज में रजत बेदी की एक्टिंग को काफी पसंद किया जा रहा है। इस सीरीज के रिलीज होने के बाद से राजत बेदी सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं। इन सब के बीच राजत बेदी ने Zoom को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें वो अपनी फिल्मों और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करते हुए नजर आए। इस दौरान राजत बेदी ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और उनके लाडले आर्यन खान (Aryan Khan) को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया है, जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

शाहरुख खान-आर्यन खान में है ये समानता

एक्टर रजत बेदी एक बार फिर से खबरों में इसकी वजह अभी हाल ही Zoom को दिया इंटरव्यू है। Zoom को दिए इंटरव्यू में राजत बेदी ने कहा, 'एक चीज मैंने नोटिस की, शाहरुख सर और उनके बेटे आर्यन में एक समानता है, वो है ओवरकॉन्फिडेंस। जो कुछ मैंने शाहरुख सर में देखा, वही उनके बेटे में दिखता है। आर्यन में वही 'मैं नंबर वन बनूंगा' वाला एटिट्यूड है। अपने फील्ड में टॉप पर रहने का जज्बा, बिल्कुल अपने पापा की तरह। ये देखना सचमुच अच्छा लगा।' राजत बेदी ने आगे कहा, 'दोनों के बीच और भी कई समानताएं हैं। कुछ मामलों में दोनों सचमुच एक जैसे लगते हैं। लेकिन इंटेलिजेंस में थोड़ा फर्क है।

क्या दोनों के नेचर में फर्क है?

रजत बेदी ने जवाब दिया कि सोशल मीडिया गलत इम्प्रेशन दे सकता है और आर्यन असल में बहुत खुशमिजाज लड़का है। 'वो सबके सामने थोड़ा सख्त लग सकता है, लेकिन आर्यन बहुत मजेदार है। मैं कहूंगा वो सचमुच फनी है।' रजत बेदी ने और डिटेल देते हुए कहा, 'अगर वो फनी न होता, तो शो इतना हिट न होता। वो इतना एंटरटेनिंग न बन पाता। सारे पंचलाइन्स, काशिफ (Kashif) के छोटे-मोटे जोक्स, बड़े वाले, गफूर और मेरा किरदार उसका चार्म, पुरानी फिल्मों के मोमेंट्स को वापस लाना उन्हें कैसे पेश करना है, ये सब आर्यन की देन है। उस लड़के ने बहुत मेहनत की है।' रजत बेदी के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article