Padmini Kolhapure Become Grand Mother: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी फिल्मों और एक्टिंग से लोगों का खूब दिल जीता है। पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) को आज भी उनकी मूवीज के लिए याद किया जाता है। लेकिन हाल ही में वह अपने परिवार के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, पद्मिनी कोल्हापुरे के घर नन्ही परी ने कदम रखा है। उनकी बहू शजा मोरानी ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात से पूरा परिवार खुशी में चूर है। पद्मिनी कोल्हापुरे से जुड़े सूत्रों का कहना है कि एक्ट्रेस और उनके पति टूटू शर्मा की खुशी सातवें आसमान पर है।
पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) और उनके परिवार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शजा मोरानी ने बीते दिन बेटी को जन्म दिया था। इस बात के लिए फैंस भी उन्हें खूब सारी बधाइयां दे रहे हैं। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले शजा मोरानी की गोदभराई हुई थी, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ था। गोदभराई के दौरान पद्मिनी कोल्हापुरे ने भी ढोल पर ठुमके लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मानो दादी बनने के लिए वह बेहद बेताब हों। उनके साथ-साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भी जमकर डांस किया था।
वहीं प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की बात करें तो दोनों ने फरवरी 2021 में कोर्ट मैरिज की थी। हालांकि इसके बाद प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी ने मालदीव में क्रिश्चन रीति-रिवाजों से भी शादी रचाई, जिसमें परिवार और खास दोस्त ही शामिल हुए। वहीं पद्मिनी कोल्हापुरे (Padmini Kolhapure) की बात करें तो उन्होंने 7 साल की उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख दिया था। वह 'चंद्रा' में नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने 'प्रेम रोग' जैसी फिल्मों से भी सुर्खियां बटोरीं।
