बॉलीवुड

Exclusive: AR Rahman के तलाक का Bassist Mohini से हैं कोई कनेक्शन? प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने बताई सच्चाई

AR Rahman-Saira Banu Divorce: एआर रहमान और उनकी पत्नी सायरा बानो ने शादी के 29 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया है। ऑस्कर पुरस्कार विजेता एआर रहमान ने एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है। वहीं फैंस को उनकी प्राइवेसी की इज्जत करने को कहा है।

Image

AR Rahman Bassist Announced Divorce

AR Rahman-Saira Banu Divorce: एआर रहमान (AR Rahman) और सायरा बानो (Saira Banu) ने शादी के 29 साल तलाक लेने का फैसला किया है। दोनों ने 19 नवंबर को अपने तलाक की अनाउंसमेंट के साथ ही यह क्लियर कर दिया कि अब वह अलग हो गए हैं। अचानक से सामने आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया। उनके वकील, वंदना शाह ने बाद में इस बात की पुष्टि की और कहा कि इस कठिन समय में परिवार की प्राइवेसी का ख्याल रखें। इस बीच अब प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोड़ा ने भी दोनों के तलाक को लेकर अपनी राय रखी है। यह भी पढ़ें- Pushpa 2 Trailer Fans Reaction: तबाही निकला अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 का ट्रेलर, लोग बोले- 'बॉलीवुड वाले 7 जन्मों में भी नहीं बना सकते..'

उनका मानना है कि शादी पर उनकी शादी या तलाक को लेकर पब्लिक में बात करना सही नहीं है। जूम के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'वे कठिन समय से गुजर रहे हैं। इसमें बच्चे भी शामिल हैं। उनकी शादी या तलाक पर कमेंट करने से हमें उनकी मुश्किलें और भी नहीं बढ़ानी चाहिए' यहां प्रेरणा के बयान पर बारीकी से एक नजर डालते हैं।

रहमान के साथ बेसिस्ट मोहिनी डे के तलाक की खबरों से फैंस के बीच कई सवाल खड़े हो गई। दोनों का अचानक एक साथ तलाक लेना फैंस को अजीब लगा। इस बीच अब दोनों के लिंकअप अफवाहों पर करते हुए प्रेरण ने कहा, 'इस तरह की सेंसिटिव स्थिति में 2 और 2 को एक साथ रखना बहुत खतरनाक है। कपल को अपने नए रिश्तों, बदलते वक्त पर काम करने के लिए समय देना चाहिए। मैं जानती हूं कि मीडिया का उनकी जिंदगी में दखल देना सही नहीं है। देखिए, जिस तरह से अभिषेक और ऐश्वर्या को परेशान किया जा रहा है, वह उचित नहीं है।' प्रेरणा को लगता है कि एआर रहमान का काम ही उनके लिए बोलना चाहिए।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article