Jab We Met 2: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की आइकॉनिक मूवी जब वी मेट (Jab We Met) के सीक्वल को लेकर बीते काफी समय से चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर कई बार यह दावा किया जाता है कि मेकर्स इस फिल्म के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। जब वी मेट के डायरेक्टर इम्तियाज अली ने पहले ही इससे इनकार कर दिया था। अब एक बार फिर जब वी मेट के सीक्वल पर इम्तियाज अली का बयान तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली का ये बयान सुनकर जब वी मेट मूवी के फैंस जो इसके सीक्वल की मांग कर रहे हैं। उन्हें बड़ा झटका जरूर लग सकता है। आइए डायरेक्टर के बयान पर एक नजर डालते हैं।
‘जब तक एक अच्छी कहानी न हो..’
मुंबई में हुए फिल्मफेयर राउंड टेबल इवेंट में इम्तियाज अली भी शामिल हुए हैं। इस मौके पर जूम से एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान फिल्ममेकर ने कहा, ‘जब तक आपके पास बताने के लिए एक स्ट्रॉन्ग कहानी न हो, तब तक हमे एक आइकॉनिक मूवी को छूना भी नहीं चाहिए।
इसके सीक्वल से पहले एक अच्छी कहानी का होना बेहद जरूरी है, जो हमारे पास अभी नहीं है।’ इससे पहले भी इम्तियाज अली ने साफ कर दिया था कि वह जब वी मेट के सीक्वल पर काम नहीं कर रहे हैं।
