HAQ Movie Director Suparn S Verma Exclusive: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म हक इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस मूवी को देखने के लिए लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में जंगली पिक्चर्स ने दिल्ली में हक की स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। इस समारोह में टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन समेत कई नामी सितारे शामिल हुए। सभी को फिल्म काफी पसंद आई है। इस बीच फिल्म हक के डायरेक्टर सुपर्ण एस वर्मा ने बताया है कि उन्होंने मूवी के लिए यामी गौतम को कैसा चुना। आइए जानते है इस रिपोर्ट में...
सुपर्ण एस वर्मा ने कही ये बात
फिल्म हक के डायरेक्टर ने जूम टीवी से खास बातचीत में बताया है कि उन्होंने मूवी के लिए यामी गौतम को कैसा चुना, डायरेक्टर ने कहा, 'जैसे ही रिशु और मैंने रिसर्च पूरी की और कहानी का पूरा डॉक्यूमेंट बना लिया, सबसे पहला नाम यामी गौतम का दिमाग में आया। मैंने जिंदगी में महसूस किया है कि मैनिफेस्टेशन बहुत ताकतवर चीज है जो चाहो, उसके लिए मेहनत करो, अक्सर हो जाता है। तो हम उनके पास गए। उन्होंने कहानी सुनी, बोलीं कि बहुत पसंद आई और स्क्रिप्ट लेकर वापस आने को कहा। हम गए, और अब हम यहां हैं। सच में इतना ही सीधा था। बातचीत के दौरान यामी गौतम ने कहा, 'मेरी मीटिंग्स में कभी ड्रामा नहीं होता। मुझे नहीं पता दूसरों के साथ कैसा होता है, लेकिन मेरे लिए सब सीधा-साफ और प्रोफेशनल होता है और मुझे यही पसंद है, सबके लिए सम्मान के साथ। जब मैं प्रोजेक्ट में आती हूं, तो पूरी तरह टीम प्लेयर बनकर डूब जाती हूं।'
सुपर्ण एस वर्मा ने 'हक' को बताया प्रोग्रेसिव फिल्म
हाल ही में सुपर्ण एस वर्मा ने हक को प्रोग्रेसिव फिल्म बताया था। उन्होंने कहा, 'कोई ट्रोलिंग नहीं, सिर्फ प्यार मिला है। लोग खुश हैं कि ये एक प्रोग्रेसिव और बैलेंस्ड फिल्म है। जो भी अब तक फिल्म देख चुके है, सबके दिल को छू गई है। ये हमारे अंदर गहराई तक जाती है। मेरे लिए यही सबसे जरूरी था। अगर आप विवाद की सोचकर फिल्म बनाते हैं और सोचते हैं कि इससे फायदा होगा, तो आप विवाद को हक दे देते हैं। लेकिन अगर दिल से दिल तक बात करने वाली ईमानदार और सच्ची फिल्म बनाते हैं, तो दर्शक उसे महसूस कर लेते हैं।' बताते चलें कि फिल्म हक 7 नंवबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। हक को लेकर लोग ये दावा कर रहे है कि ये बॉक्स ऑफिस पर मोटी कमाई करने वाली है।
