बॉलीवुड

Exclusive: स्कूल के दिनों में मैथ्स टीजर पर फिदा थी फातिमा सना शेख, कहा- 'जब सर आते थे...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 27, 2025, 07:44 AM IST

Fatima Sana Shaikh Telly Talk India Interview: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) का अभी हाल ही में एक इंटरव्यू सामने आया है जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने अपने बचपन के क्रश के बारे में बताया।

Image

Image Source: Tellly Talk India Youtube

Fatima Sana Shaikh Telly Talk India Interview: बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख (Fatima Sana Shaikh) इन दिनों अपनी अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गुस्ताख इश्क' (Gustaakh Ishq) के प्रमोशन में बिजी हैं। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म को कई रोमांटिक पोस्टर वायरल हो जा रहा है, तो कभी एक्ट्रेस के बयान सोशल मीडिया पर छा जा रहा है। इस सब के बीच फातिमा सना शेख का एक इंटरव्यू सामने आया है, जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपना एक ऐसा बचपन का राज खोला, जिसे सुनकर फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो गए। तो चलिए जानते हैं फातिमा सना शेख ने इंटरव्यू के दौरान क्या बोला है।

फातिमा सना शेख के बचपन का प्यार

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं लेकिन इसकी वजह उनकी कोई अपकमिंग फिल्म नहीं बल्कि एक इंटरव्यू है, जो उन्होंने Telly Talk India को दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई बड़े राज खोले। इस इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि बचपन में मेरा क्रश मैथ्स टीचर पर था। तो जब भी बेल बजती थी तो इंतजार होता था कि वो पल कब आएगा, जब सर आएंगे। जब सर आते थे और क्लास में बैठे रहते थे, बस देखते रहते थे। मैं तो वैसे भी कच्ची थी ही, मुझे कुछ समझ ही नहीं आता था, इसलिए कोई फर्क ही नहीं पड़ता था। तो जब डांट पड़ती थी ना, तो खुशी-खुशी डांट खाते थे। हम बोलते थे हां सर, डांटो ना, चलता है। एक्स्ट्रा रिंग रहने दो यार, आप बताओ ना। समझ नहीं आ रहा सर, कुछ भी समझ नहीं आ रहा। फिर से बताओ ना।' फातिमा सना शेख का ये इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है।

कब रिलीज होगी 'गुस्ताख इश्क'

इस इंटरव्यू के साथ-साथ फातिमा सना शेख की अपकमिंग मूवी 'गुस्ताख इश्क' भी चर्चा में है। ये फिल्म इसी महीने यानी 28 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में फातिमा सना शेख के साथ विजय वर्मा (Vijay Varma) भी नजर आने वाले हैं। फातिमा सना शेख के इंटरव्यू को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article