बॉलीवुड

Exclusive: 'बॉर्डर 2' में वरुण धवन संग 3 मिनट के फाइट सीक्वेंस में छूटे इस एक्टर के पसीने, बोले- सबसे मुश्किल तो...

Exclusive Border 2 Ali Mughal On Fight Sequence With Varun Dhawan: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल जैसे कई सितारे नजर आए। वहीं हाल ही में एक्टर अली मुगल ने वरुण धवन संग फाइट सीक्वेंस पर चुप्पी तोड़ी है।

Image

फोटो क्रेडिट- अली मुगल इंस्टाग्राम

Exclusive Border 2 Ali Mughal On Fight Sequence With Varun Dhawan: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'बॉर्डर 2' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। 'बॉर्डर 2' के लिए फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर थी। वरुण धवन, आहान शेट्टी, दिलजीत दोसांझ और सनी देओल स्टारर 'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग भी जोरों-शोरों पर चल रही है। इस फिल्म में हिंदुस्तान और पाकिस्तान का युद्ध दिखाया गया है। मूवी में एक्टर अली मुगल ने भी अहम भूमिका अदा की है, जो कि बतौर पाकिस्तानी ऑफिसर 'बॉर्डर 2' में दिखाई देंगे। हाल ही में टेली टॉक/जूम संग बातचीत में अली मुगल (Ali Mughal) ने अपने और वरुण धवन के फाइट सीक्वेंस के बारे में बातचीत की। उन्होंने बताया कि कैसे वरुण धवन के साथ 3 मिनट का फाइट सीक्वेंस उनके लिए बहुत चुनौती भरा था।

अली मुगल (Ali Mughal) ने बताया कि वरुण धवन संग फाइट सीक्वेंस शूट करने के लिए उन्हें काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। एक्टर ने कहा, "ये 3 मिनट का फाइट सीक्वेंस था। मैंने उनके लिए बहुत रिहर्सल किये। मैंने फाइट गाइज के साथ भी रिहर्सल किया। मुझे याद है जब हम बबीना में शूटिंग कर रहे थे तो मैं वहां 2 या 4 दिन पहले ही पहुंच गया। 2 से 3 के लिए मैंने सिर्फ प्रैक्टिस की, क्योंकि ये लंबा सीक्वेंस होने वाला था। ये तीन मिनट की कोरियोग्राफी थी और मुझे 3 महीने के लिए हर एक चीज याद रखनी थी।" अली मुगल ने बताया कि उन्होंने मूवीज में एक्शन सीन शूट किये हैं, लेकिन ये सबसे लंबा शॉट था।

ali mughal

फोटो क्रेडिट- अली मुगल

अली मुगल (Ali Mughal) ने 'बॉर्डर 2' के सीक्वेंस के बारे में आगे कहा, "जो सबसे बड़ा चैलेंज था वो ये कि किसी दूसरे को चोट नहीं पहुंचाना। आप असल में लड़ाई नहीं कर रहे हैं। लेकिन वो वैसा ही था और उस लम्हे में डूबना जरूरी था। सबसे मुश्किल चीज ये कि जब हम प्रैक्टिस कर रहे थे तो ये हम मैट्रेस पर कर रहे थे। जब असल में शूट कर रहे थे तो पथरीली जगह, मिट्टी और धूल में शूटिंग कर रहे थे। ऐसा नहीं था कि आप ग्राउंड में कहीं भी गिर सकते हैं, क्योंकि आपके पास बहुत ही सीमित और छोटा ग्राउंड था।" अली मुगल के मुताबिक, वरुण धवन के साथ उनका फाइट सीक्वेंस एक ट्रेंच में शूट हुआ, जिसमें केवल चलने की ही जगह थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article