Esha Deol Cheers for Bobby Deol: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नई फिल्म 'एनिमल' (Animal) का धांसू टीजर मेकर्स ने 28 सितंबर के दिन रिलीज किया। इस टीजर को देखने के बाद सभी फैन्स रणबीर कपूर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा अनिल कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में हैं। दिलचस्प बात यह है कि टीजर के लास्ट में फिल्म के लीड एक्टर्स में से एक बॉबी देओल (Bobby Deol) की झलक दिखाई देती है। बॉबी देओल का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। ऐसे में अब बॉबी देओल की सौतेली बहन ईशा देओल (Isha Deol) ने 'एनिमल' के टीजर के साथ अभिनेता के लुक को भी एपिक बताया है।
ईशा देओल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बॉबी देओल द्वारा पोस्ट किए गए एनिमल टीजर को फिर से साझा किया। 'एनिमल' के टीजर की तारीफ की करते हुए ईशा देओल ने लिखा, 'आखिरी शॉट का इंतजार करें.. बॉबी देओल एपिक हैं।' ईशा देओल के अलावा रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने भी टीजर की जमकर तारीफ की थी।

Esha Deol Post
इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। पहले ये फिल्म 11 अगस्त के दिन रिलीज होने वाली थीं लेकिन वीएफएक्स में हुई देरी के कारण इसे टाल दिया गया। अब यह फिल्म 1 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना भी पहले बार ऑनस्क्रीन स्पेस करते दिखाई देंगे।
