बॉलीवुड

Entertainment News 13th April: अनुपम खैर ने मनाया सतीश कौशिक का जन्मदिन, फैंस ने लगाई शाहिद कपूर की क्लास

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 13, 2023, 02:59 PM IST

Entertainment News 13th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। हॉरर कॉमेडी फिल्म के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रहा है। स्त्री 2 और भेड़िया 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं शाहिद कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानें दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

Image

entertainment news of 13th april 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • स्त्री 2 की रिलीज डेट जारी कर दी गई है।
  • शाहिद कपूर की सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग हो रही है।
  • देवोलीना भट्टाचार्जी खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाली हैं।

Entertainment News 13th April: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। आज 13 अप्रैल को मनोरंजन की कई खबरें सुबह से ही वायरल हो रही हैं। इस बीच स्त्री 2 की रिलीज डेट से लेकर खतरों के खिलाड़ी के 13वें सीजन के कंटेस्टेंट तक, एंटरटेनमेंट की खबरों के कई अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। आज हॉरर कॉमेडी फिल्म के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की स्त्री 2 और वरुण धवन व कृति सेनन की भेड़िया 2 की रिलीज डेट सामने आ गई है। वहीं शाहिद कपूर ने अपनी फिल्म ब्लडी डैडी का पोस्टर रिलीज किया है, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानें दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में।

ब्लडी डैडी के लिए ट्रोल हुए शाहिद कपूर

शाहिद ने अपनी अपकमिंग फिल्म Bloody Daddy का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। शाहिद कपूर ने फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी भी दी है कि फिल्म का टीजर भी जल्द ही जारी होने वाला है। हालांकि फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर जॉन विक की सस्ती कॉपी कहकर की जा रही है। इस वजह से शाहिद को काफी ट्रोल किया जा रहा है। - पूरी खबर

सतीश कौशिक को दी जन्मदिन की बधाई

आज 13 अप्रैल को सतीश कौशिक अपना 67 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सतीश कौशिक के जन्मदिन के मौके पर उनके करीबी दोस्त अनुपम खैर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट किया है। अनुपम खैर ने अपने दोस्त को याद करते हुए एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खैर ने सतीश कौशिक के लिए एक इमोशनल नोट भी लिखा है। - पूरी खबर

स्त्री 2 और भेड़िया 2 की रिलीज डेट

Stree 2 और भेड़िया 2 जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्मों की रिलीज डेट भी सामने आ गई है। 'स्त्री' अगले साल वापस लौट रही है। 31 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली स्त्री 2 को देखने के लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वही वरुण धवन ने भेड़ियो पार्ट 2 की रिलीज डेट बताते हुए जानकारी दी है कि फिल्म साल 2025 में रिलीज होगी। - पूरी खबर

खतरों से खेलेंगी देवोलीना भट्टाचार्जी

खतरों के खिलाड़ी का नया सीजन कुछ महीनों में आने वाला है और निर्माताओं ने इसके लिए मशहूर हस्तियों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। खबर है कि देवोलीना भट्टाचार्जी से भी शो का हिस्सा बनने के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि अभी तक एक्ट्रेस ने खतरों के खिलाड़ी का ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया है।- पूरी खबर

जीशान खान -रेहाना का हुआ ब्रेकअप

वी एक्टर जीशान खान और रेहाना पंडित का ब्रेकअप हो गया है। जीशान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। कपल एक - दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहा था। जीशान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह बताई है। दोनों के फैंस इसको लेकर काफी दुखी हैं।- पूरी खबर

पलक तिवारी ने किया बड़ा खुलासा

टीवी एक्ट्रेश श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। पलक के इस खुलासे के बाद कई लोग 'भाईजान' को ट्रोल भी कर रहे हैं। पलक तिवारी ने बताया है कि सलमान खान को पसंद नहीं है कि एक्ट्रेस सेट पर डीप नेक के कपड़े पहनें।- पूरी खबर

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article