टीवी मसाला

Zeeshan-Reyhna Breakup: 2 साल बाद कुमकुम भाग्य फेम जीशान खान -रेहाना का ब्रेकअप, वजह जान फैंस हुए हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 13, 2023, 01:53 PM IST

Zeeshan-Reyhna Breakup: टीवी एक्टर जीशान खान और रेहाना पंडित का ब्रेकअप हो गया है। जीशान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी है। कपल एक - दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहा था। जीशान ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में ब्रेकअप की वजह बताई है।

Image

Zeeshan-Reyhna Breakup (ctedit pic: instagram)

Zeeshan-Reyhna Breakup: जीशान खान (Zeeshan Khan) टीवी इंडस्ट्री का पॉपुलर चेहरा है। एक्टर पिछले 2 साल से कुमकुम भाग्य को स्टार रेहाना पंडित (Reyhna Pandit) को डेट कर रहे थे। रेहाना ने कुमकुम भाग्य शो में आलिया का किरदार निभाया था। जीशान और रेहाना पिछले 2 साल से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। जीशान और रेहाना कुमकुम भाग्य के सेट पर एक -दूसरे के करीब आए थे। दोनों एक- दूसरे को पसंद करने लगे। जीशान ने रेहाना को प्रपोज किया था। कपल ने अपने रिलेशनशिप को साल 2021 में ऑफिशियल कर दिया था। 2 साल के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

जीशान ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मेरे साथ बिताए हुए अच्छे पलों के लिए शुक्रिया और आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं। गुडबाय रेहाना पंडित। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में जीशान खान ने ब्रेकअप का कारण बताते हुए कहा, हमने अलग होने का फैसला लिया है। सब कुछ अच्छा चल रहा था। दो लोग एक- दूसरे के साथ अच्छे होते हैं। लेकिन आपका रिश्ता काम नहीं करता है।

जीशान और रेहाना का हुआ ब्रेकअप

रेहाना और मेरे साथ बस यही बात है कि हमारे बीच चीजें काम नहीं कर रही हैं। इसलिए हमने अलग होने का फैसला किया है। प्यार अभी भी है। लेकिन हमने दोस्त बनाने का फैसला किया है। वहीं , रेहाना ने ब्रेकअप पर बात करते हुए कहा कि मेरे पास कुछ कहने के लिए नहीं है। मैं बात करने के मूड में नहीं हूं। एक बार जब तैयार हो जाऊंगी तो मैं बोलूंगी। क्योंकि ये एक लड़ाई है। मैं इस बात पर ध्यान नहीं देना चाहती हूं। मुझे पता है कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा।

जीशान को बिग बॉस ओटीटी से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो लॉकअप में नजर आए थे। एक्टर ने कुमकुम भाग्य और नागिन 6 जैसे शोज में काम किया है। एक्टर ने नागिन 6 में निगेटिव रोल प्ले किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article