बॉलीवुड

Entertainment News Of The Day: नीलू कोहली के पति का निधन, कार्तिक और सारा आशिकी 3 में करेंगे काम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 25, 2023, 06:26 PM IST

Entertainment News Of The Day: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं रहा। एक तरफ जहां एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया। वहीं, सारा अली खान ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन के साथ दोबारा काम करने की इच्छा जताई है।

Image

Entertainment news of the Day (Credit pic: instagram)

Entertainment News Of The Day: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज के दिन की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीवी एक्ट्रेस नीलू कोहली (Nilu Kohli) के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया। एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया। हिना खान (Hina Khan) को मदीना मस्जिद में फोटोशूट करवाना पड़ा महंगा। एक्ट्रेस की लेटेस्ट तस्वीरें देख भड़क गए यूजर्स। आज बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की मां मौना शौरी की 11वीं डेथ एनीवर्सरी है। अर्जुन कपूर ने अपनी मां के लिए इमोशनल शेयर किया है। सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) के साथ काम करने की इच्छा जताई। आइए जानते हैं दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में।

एक्ट्रेस नीलू कोहली के पति का निधन

नीलू कोहली के पति हरमिंदर सिंह का निधन हो गया। एक्ट्रेस पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। एक्ट्रेस को इस बात से गहरा सदमा लगा है। हरमिंदर सिंह का निधन बाथरूम में गिरने की वजह से हुआ। दोपहर के समय तक एक्ट्रेस के पति बिल्कुल ठीक थे। हरमिंदर का बाथरूम में पैर फिसला और उनकी मृत्यु हो गई। एक्ट्रेस पति के मौत से सदमे में है।

एमसी स्टैन की टीम ने खोली अब्दू रोजिक की पोल

एमसी स्टैन की टीम ने अब्दू के आरोपों को झूठा और बकवास बताया है। टीम का कहना है कि रैपर अपने टूर की वजह से बिजी हैं और वो एक सोलो आर्टिस्ट है इसीलिए किसी के साथ कोलैबोरेट नहीं करते हैं। इसी के साथ टीम ने कहा अब्दू के साथ कोई बदतमीजी नहीं हुई और न ही उनकी गाड़ी को कोई नुकसान पहुंचाया गया है।

क्या कार्तिक के साथ काम करेगी सारा

सारा अली खान इन दिनों अपनी फिल्म गैसलाइट के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस ने कार्तिक की फिल्म आशिकी 3 को लेकर बड़ा बयान दिया है। एक्ट्रेस ने कहा कि वो आशिकी 3 में काम करना बिल्कुल पसंद करेंगी। लेकिन अभी तक उन्हें ये फिल्म ऑफर नहीं हुई है। एक्ट्रेस के इस जवाब के बाद फैंस बेहद खुश है।

अर्जुन कपूर की मां की डेथ एनीवर्सरी

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की मां की आज डेथ एनीवर्सरी है। एक्टर ने अपनी मां को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा। एक्टर की सौतेली बहनें जाह्नवी और खुशी कपूर ने भी भाई के पोस्ट पर रिएक्ट किया। अजुन की बहन अंशुला मां को याद कर काफी भावुक हो गई। अंशुला ने मां के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखा।

अल्लू अर्जुन की बेटी करेंगी शाकुंतलम से डेब्यू

अल्लू अर्जुन की बेटी आरा सामंथा रुथ प्रभु की शाकुंतलम से टॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू कर रही हैं। सामंथा ने बताया कि आरा का पहला दिन सेट पर कैसा था। एक्ट्रेस ने अल्लू अर्जुन की बेटी को सुपरस्टार कहा। सामंथा की फिल्म शाकुंतलम एक पीरियड ड्रामा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article