Entertainment News 8 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री हो गई है। वहीं भगवान राम और माता सीता के किरदार के लिए आलिया और रणबीर नजर आने वाले हैं। पहले माता सीता के किरदार के लिए साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा था, हालांकि अब आलिया भट्ट ने उन्हें रिप्लेस कर दिया है। इसके साथ ही अब परवीन बॉबी की बायोपिक के लिए मेकर्स ने उर्वशी के नाम की घोषणा कर दी है। पहले खबर सामने आई थी कि उर्वशी फिल्म में कास्ट होने का झूठा दावा कर रही है। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर नजर डालते हैं।
नितेश तिवारी की रामायण में यश की एंट्री
ओम राउत के निर्देशन में बनी आदिपुरुष के बाद अब एक और रामायण नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली है, फिल्म बीते काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है। अब खबर सामने आ रही है कि फिल्म में आलिया और रणबीर लीड रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं KGF स्टार यश इस फिल्म में रावण की भूमिका में नजर आ सकते हैं। फिल्म की आधिकारिक घोषणा दीवाली पर की जा सकती है।
नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत की शादी में हुई अनबन
खबर सामने आ रही है की सिंगर नेहा कक्कड़ के पति रोहन प्रीत सिंह ने नेहा को ना ही बर्थडे पर विश किया और ना ही पार्टी में शामिल हुए थे। इस खबर को सुन फैंस काफी ज्यादा सोच विचार कर रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों की शादी में अनबन चल रही है।
परवीन बॉबी की बायोपिक में उर्वशी
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मीडिया को बताया था कि उन्हें परवीन बॉबी (Parveen Babi) के रोल के लिए साइन किया गया है। लेकिन कुछ समय बाद एक अंग्रेजी न्यूज पोर्टल ने अपनी जांच में इस दावे पर गलत की मोहर लगा दी थी। अब फिल्म के मेकर धीरज मिश्रा ने खुलासा कर दिया है कि उर्वशी ही परवीन बॉबी की बायोपिक में नजर आने वाली हैं।
250 करोड़ में बिके आदिपुरुष के राइट्स
बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने से पहले ही आदिपुरुष मालामाल हो गई है। मेकर्स ने फिल्म के OTT राइट्स अमेजन प्राइम वीडियो को 250 करोड़ की कीमत पर बेच दिए हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कमाई के मामले में आदिपुरुष आज तक की सबसे बड़ी इंडियन फिल्म बन सकती है। लगभग 700 करोड़ के बजट पर बनी आदिपुरुष से मेकर्स को काफी उम्मीदे हैं।
Jolly LLB 3 में नजर आएंगे अक्षय कुमार और अरशद वारसी
अरशद वारसी और अक्षय कुमार एक साथ Jolly LLB 3 में नजर आने वाले हैं। जॉली एलएलबी 3 के लिए दोनों एक्टर्स ने हामी भर दी है। टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने जॉली एलएलबी 3 में काम करने की पुष्टि की है। दोनों एक साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
