Entertainment News 6 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही है। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति फहाद अहमद के साथ बैठी हुई नजर आ रही हैं, वही इन तस्वीरों में उनका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा है। इसके साथ ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी ने अपने दूसरे प्यार पर से खुलासा किया है। आलिया ने एक शख्स के साथ सेल्फी शेयर की है, जिसके साथ अपने रिश्ते को वह प्यार से भी बढ़कर बता रही है। आइए आज की 5 बड़ी मनोरंजन की खबरों पर एक नजर डालते हैं।
प्रियंका चाहर चौधरी-अंकित गुप्ता की हुई सगाई?
बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता को फैंस काफी प्यार करते हैं, दोनों की जोड़ी को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिलता है। अब प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपने डायमंड रिंग की फोटो शेयर की है, जिसके बाद फैंस उनकी और अंकित की सगाई की बात कर रहे हैं। इन फोटोज पर विकास मानकतला ने भी कमेंट कर दोनों की टांग खींची है। हालांकि ये पोस्ट एक विज्ञापन के लिए है।
प्रेग्नेंट हुईं स्वरा भास्कर
बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है। सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में स्वरा भास्कर ने अपने पति फहाद अहमद के साथ बेबी बंप की फोटोज शेयर की हैं। शादी के लगभग 3 महीने बाद ही स्वरा के बेबी बंप की फोटोज सामने आ गई हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के बेबी बंप की ये तस्वीरें अब तेजी से वायरल हो रही हैं।
मिर्जापुर 3 पर बोलीं ईशा तलवार
फैंस मिर्जापुर 3 का इंतजार बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। अब ईशा तलवार ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में सीजन 3 को लेकर कई खुलासे किए हैं। ईशा ने खुलासा किया है कि इस सीजन में माधुरी का रोल काफी अहम रहने वाला है, वह मुन्ना भैया पर हमले का बदला गुड्डू भैया और गोलू से लेती नजर आने वाली है।
आलिया सिद्दीकी को मिला दूसरा प्यार?
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पर्सनल लाइफ बीते की दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। बीते दिनों उनके पत्नी आलिया सिद्दीकी ने एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब आलिया की एक और इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक अंजान शख्स नजर आ रहा है, जिसके साथ आलिया ने अपना रिश्ता एक दोस्त से भी बढ़कर बताया है।
करीना कपूर को लेकर बोले शाहिद
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) इस समय अपनी पत्नी मीरा राजपूत और बच्चों के साथ परफेक्ट फैमिली मैन की भुमिका निभा रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर खान को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्ट्रेस की तारीफ की है। शाहिद ने कहा की करीना की पहली फिल्म से ही पता चल गया था कि वह एक बड़ी सुपरस्टार बनने वाली हैं।
