Entertainment News 31 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अपनी फिल्म जरा हटके जरा बचके की रिलीज से पहले महाकाल मंदिर पहुंच गई हैं। विक्की कौशल के साथ सारा अली खान की फिल्म 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, फिल्म की रिलीज से पहले वह उज्जैल के महाकाल मंदिर की भस्म आरती में शामिल हुई हैं, जिसकी फोटोज और वीडियो वायरल हो रही हैं। वहीं रणबीर कपूर की सौरव गांगुली की बायोपिक से रिप्लेस कर दिया गया है। अब फिल्म के लिए एक नए एक्टर का नाम सामने आ रहा है। इसी के साथ मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।
महाकाल मंदिर पहुंची सारा अली खान
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान की फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' 2 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों लखनऊ पहुंचे हैं, जहां दोनों ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए हैं। इसके बाद आज सारा अली खान उज्जैन के महाकाल मंदिर में दर्शन करने पहुंची, इसके साथ ही वह भस्म आरती में भी शामिल हुई हैं।
खतरों के खिलाड़ी 13 से बाहर हुईं अर्चना गौतम
बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरो के खिलाड़ी 13 की शूटिंग शुरू हो गई है। साउथ अफ्रीका के केपटाउन में इस साल के कंटेस्टेंट अपने डर से लड़ रहे हैं, इस बीच खबर सामने आ रही है कि अर्चना गौतम शो से बाहर हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अर्चना गौतम को दूसरे ही हफ्ते में एलिमिनेट किया जा चुका है।
सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान फ्लैट
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में अपना सी फेसिंग फ्लैट मुंबई में खरीदा है, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा मे अडल्टिंग को मुश्किल बताया है, एक्ट्रेस की फोटोज पर कई सितारे भी रिएक्ट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं।
सौरव गांगुली की बायोपिक से बाहर हुए रणबीर कपूर?
इंडियन क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक बीते काफी समय से चर्चा में बनी गुई है, पहले फिल्म में सौरव गांगुली का किरदार निभाने के लिए रणबीर कपूर का नाम सामने आ रहा था, हालांकि अब फिल्म की कास्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म में अब आयुष्मान खुराना को कास्ट किया जाने वाला है। एक्टर और मेकर्स के बीच बीते काफी समय से बातचीत चल रही है।
कंगना रनौत के खुलासे से मचा हड़कंप
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए यह दावा किया है कि बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जो फ्री में ही एक्टिंग करने के लिए हामी भर देती हैं, वह इसके बदले में अलग फेवर मांगती हैं। एक्ट्रेस ने दावा किया कि इंडस्ट्री में केवल उन्हीं को उनके मेल एक्टर जितने पैसे मिलते हैं। बाकी एक्ट्रेस रोल पाने के लिए कुछ कम पैसों में भी काम कर सकती हैं।
