बॉलीवुड

Entertainment News 29 May 2023: जवान में नहीं दिखेगा Allu Arjun का कैमियो, गिरते-गिरते बचे विक्की कौशल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 29, 2023, 03:01 PM IST

Entertainment News 29 May 2023: मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। अल्लू अर्जुन (Allu Arjun), शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो नहीं करने वाले हैं, इसके साथ विक्की कौशल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ये रही आज की 5 बड़ी खबरें।

Image

ENT News OF The Day

KEY HIGHLIGHTS
  • विक्की कौशल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
  • अल्लू अर्जुन शाहरुख खान की फिल्म में कैमियो नहीं करेंगे।
  • वॉर में JR NTR की एंट्री पर बोले ऋतिक रोशन।

Entertainment News 29 May 2023: मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को लेकर बीते काफी दिनों से यह खबर सामने आ रही है कि वह शाहरुख खान की फिल्म जवान (Jawan) में कैमियो करने वाले हैं, हालांकि अब इसपर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन को जवान में कैमियो रोल ऑफर ही नहीं हुआ है। इसके साथ विक्की कौशल का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह राखी सावंत के साथ अपनी पत्नी कैटरीना कैफ के गाने 'शीला की जवानी' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। आइए मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

'शीला की जवानी' पर नाचे विक्की कौशल

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसनें विक्की कौशल, राखी सावंत के साथ कैटरीना कैफ के गाने शीला की जवानी पर डांस करते दिख रहे हैं। हालांकि राखी सांवत के डांस के चलते विक्की कौशल का बैलेंस बिगड़ जाता है और वह गिरने से थोड़ा ही बचते हैं।

'जवान' में नहीं दिखेगा अल्लू अर्जुन का कैमियो

पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जन को लेकर बीते काफी समय से यह खबर सामने आ रही है कि वह शाहरुख खान की फिल्म जवान में कैमियो करने वाले हैं, हालांकि अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एक्टर को जवान में कभी कैमियो रोल ऑफर ही नहीं हुआ है। बल्कि बॉलीवुड सुपरस्टार संजय दत्त फिल्म में नजर आने वाले हैं।

मलाइका ने शेयर की अर्जुन कपूर की बोल्ड फोटो

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का रिलेशन बीते काफी समय से सुर्खियों में बना हुआ है, अब मलाइका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अर्जुन कपूर की एक हाफ न्यूड फोटो शेयर की है, जो चर्चा का केंद्र बन गई है। इस फोटो में अर्जुन कपूर ने पूरी बॉडी सिर्फ एक तकिए से डांकी हुई है। सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

सिड-कियारा की तरह शादी करेंगे राघव-परिणीति

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस राघव चड्डा संग अक्टूबर-नवंबर के महीने में शादी रचाने वाली हैं। दोनों की शादी राजस्थान में होने वाली है। परिणीति किसी हेरिटेज बिल्डिंग में रॉयल शादी करना चाहती हैं।

War 2 में जूनियर एनटीआर की एंट्री पर बोले ऋतिक रोशन

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर फिल्म वॉर 2 (War 2) में एक संग नजर आने वाले हैं। अब ऋतिक ने फिल्म में जूनियर एनटीआर की एंट्री को कन्फर्स कर दिया है, ऋतिक रोशन ने बताया कि वह जूनियर एनटीआर के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article