Entertainment News 28th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। बद्रीनाथ पहुंचे अक्षय कुमार। परिणीति और राघव करेंगे राजस्थान में शादी। दीपिका पादुकोण ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। अशनीर ग्रोवर बने एमीटीवी रोडीज 19 के गैंग लीडर। अनुपमा फेम निधि शाह ने छोड़ा शो। आइए बिना देर किए जानते हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरों के बारे में।
परिणीति- राघव करेंगे राजस्थान में शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा राजस्थान में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। कपल अपनी शादी के लिए वेन्यू ढूंढ रहा है। कपल की जोधपुर एयरपोर्ट से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में परिणीति कैजुअल आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, राघव व्हाइट कुर्ते पजामे में नजर आए। कपल ने 13 मई को सगाई की थी। फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
दीपिका पादुकोण की हॉट फोटो ने मचाया तहलका
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। फोटो में एक्टेस कातिलाना पोज दे रही हैं। एक्ट्रेस व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
ऋतिक और विक्की ने किया एक पल का जीना पर डांस
ऋतिक रोशन और विक्की कौशल ने आईफा 2023 में एक पल का जीना पर जमकर डांस किया है। ऋतिक ने स्टेज पर एक पल का जीना गाना पर ऑइकोनिक स्टेप किया। एक्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
अशनीर बने एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर
एमटीवी रोडीज 19 के मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। नए प्रोमो में तीनों गैंग लीडर्स कंटेस्टेंट्स के इंटरव्यू लेते हुए नजर आ रहे हैं। शो के प्रोमो वीडिया में अशनीर ग्रोवर भी नजर आते हैं। अशनीर को गैंग लीडर्स की कुर्सी पर देखकर फैंस हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर अशनीर की वीडियो वायरल हो रहा है।
अनुपमा फेम निधी शाह ने छोड़ा शो
अनुपमा फेम निधि शाह ने शो को अलविदा कह दिया है। एक्ट्रेस शो में किंजल का रोल प्ले करती थी। किंजल के रोल में निधि ने घर-घर में अपनी अलग पहचान बनाई थी।
