बॉलीवुड

Entertainment news 27 April 2023: Kick 2 में आसिम रियाज की 'नो एंट्री', सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 27, 2023, 01:54 PM IST

Entertainment news 27 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, किक 2 के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने साफ कर दिया है कि आसिम रियाज फिल्म का हिस्सा नहीं है, वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुंबई मेट्री को सवारी करती नजर आई हैं। ये रहीं आज की टॉप 5 खबरें।

Image

Entertainment News of 27 April 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी।
  • किक 2 में नहीं नजर आएंगे आसिम रियाज।
  • नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी।

Entertainment news 27 April 2023: आज मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं, किक 2 के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने साफ कर दिया है कि आसिम रियाज फिल्म का हिस्सा नहीं है, पहले खबर सामने आ रही थीं कि बिग बॉस 13 फेम एक्टर आसिम रियाज को सलमान खान ने किक का सीक्वल ऑफर किया है, हालांकि इस पर अब आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि आसिम फिल्म का हिस्सा नहीं है। वहीं दूसरी ट्रैफिक को मात देने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान मुंबई मेट्री को सवारी करती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर सारा अली खान का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सारा के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं। इसके साथ ही आज आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

सारा अली खान ने की मेट्रो की सवारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस का एक वीडियो पर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई मेट्रो में सफर करती हुई नजर आ रही हैं। इससे पहले ट्रैफिक को मात देने के लिए एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी मेट्रो में सफर किया था। सारा अली खान के इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

किक 2 में नहीं दिखेंगे आसिम रियाज

बीते दिन खबर सामने आई थी कि सलमान खान की मूवी किक 2 से आसिम रियाज बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। हालांकि अब इस पर साजिद नाडियाडवाला ने रिएक्ट किया है। आसिम रियाज के फैंस काफी एक्साइटेज थे कि आखिरकार एक्टर को अब बॉलीवुड में ब्रेक मिलने वाला है। लेकिन साजिद ने साफ कर दिया है कि उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है।

नेपोटिज्म पर आलिया भट्ट ने तोड़ी चुप्पी

वोग इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा, 'हां, नेपोटिज्म के चलते मुझे आसान शुरुआत मिली थी, लेकिन फिर यह मेरे ऊपर था कि अब इंडस्ट्री में आगे का मेरा करियर कैसा होने वाला है। रियल लाइफ में डेब्यू के बाद सिर्फ और सिर्फ ऑडियंस के हाथ में होता है कि आप इंडस्ट्री में टिके रहेंगे या नहीं।'

कपिल शर्मा ने नाराज हैं भूमिका चावला

बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमिका चावला (Bhumika Chawla) ने द कपिल शर्मा शो पर फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलावा ना आने पर खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने इस बात पर दुख जताया है।उन्होंने हाल ही में खुलासा किया है कि उन्हें पता भी नहीं थी कि कब द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी पूरी हो गई। इससे वह काफी दुखी भी नजर आई हैं।

'डक वॉक' पर बोलीं मलाइका अरोड़ा

अपनी डक वॉक को लेकर मलाइका अरोड़ा बीते काफी समय से ट्रोल हो रही हैं, अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। अपनी डक वॉक को लेकर बात करते हुए मलाइका अरोड़ा ने कहा, 'अगर मेरे पास टाइट बट हैं, जिस पर मैं सात कोर्स मील भी रख सकती हूं, तो डक की तरह चलने में भला क्या परेशानी है? वैसें बता दूं कि मैं बत्तख, बिल्ली, चीता की तरह भी चल सकती हूं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article