बॉलीवुड

Entertainment News 25 May 2023: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक हुआ OUT, अदा शर्मा को मिली धमकी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 25, 2023, 02:49 PM IST

Entertainment News 25 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। इसके साथ ही द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा को धमकी मिली है, आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Entertainment News of 25 May 2025

KEY HIGHLIGHTS
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक आउट हो गया है।
  • एक्ट्रेस अदा शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है।
  • नितेश पांडे की अंतिम यात्रा में फूट-फूट कर रोईं रुपाली गांगुली।

Entertainment News 25 May 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' (Rocky Aur Rani ki Prem Kahani) का फर्स्ट लुक जारी हो गया है। फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का लुक जमकर वायरल हो रहा है, आज करण जौहर अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म के कई पोस्टर रिलीज किए हैं। इसके साथ ही द केरला स्टोरी एक्ट्रेस अदा शर्मा को धमकी मिली है, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने उनके कॉन्टेक्ट डिटेल्स लीक करने की धमकी दी है। आइए आज की 5 बड़ी खबरों पर एक नजर डालते हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक हुआ आउट

बॉलीवुड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। आज करण जौहर अपना जन्मदिन मना रहे हैं, इस मौके पर फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर फिल्म का लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

अदा शर्मा को मिली धमकी

द केरला स्टोरी’ फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा को सोशल मीडिया पर धमकी मिली है। एक यूजर ने एक्ट्रेस का मोबाइल नंबर लीक करने की धमकी दी है। हालांकि इस धमकी भरे पोस्ट को अब सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया गया है और अकाउंट भी डी एक्टीवेट हो गया है।

Nitesh Pandey की अंतिम यात्रा में रोती दिखीं रुपाली गांगुली

टीवी एक्टर नितेश पांडे ने हार्ट अटैक के चलते 51 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। नितेश पांडे के निधन ने अनुपमा फेन एक्ट्रेस रुपाली गांगुली टूट चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आ रही हैं।

कार्तिक आर्यन की शूटिंग का वीडियो हुआ लीक

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म सत्यप्रेम की कथा की शूटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में कार्तिक आर्यन फिल्म के लिए एक डांस नंबर शूट करते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर का ये डांस वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

एक साथ दिखे आमिर खान और फातिमा सना शेख

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और एक्ट्रेस फातिमा शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक साथ पिंकबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद अब यूजर्स दोनों एक्टर्स पर भड़क गए हैं। लोग आमिर और फातिमा को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article