बॉलीवुड

Entertainment News 22th April 2023: बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की KKBKKJ का निकला दम, आदिपुरुष का टीजर हुआ रिलीज

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Apr 22, 2023, 02:47 PM IST

Entertainment News 22th April 2023: आज का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी दमदार रहा। प्रभाष ने अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का मोशन पोस्ट रिलीज किया है। शिव ठाकरे बने खतरों के खिलाड़ी 13 के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स। आइए दिन भर की 5 बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 22th April 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान (Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan) का ओपनिंग डे पर निकला दम। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन काफी कम रहा। प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) का मोशन पोस्ट रिलीज किया गया है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को ट्विटर पर वापस मिला ब्लू टिक। खतरों के खिलाड़ी 13 (Khatron Ke Khiladi 13) के सबसे महंगे खिलाड़ी बने शिव ठाकरे। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान कल सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तोड़ा दम। दर्शकों को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थी। भाईजान 4 साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आए। फिल्म ने फर्स्ट डे 15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट को उम्मीद है कि फिल्म दूसरे दिन 20 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती हैं।

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर प्रभाष ने अपनी अपकमिंग फिल्म आदिपुरुष का मोशन पोस्ट रिलीज किया है। फिल्म के मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभाष ने लिखा, अगर आप चार धाम की यात्रा पर नहीं जा सकते हैं तो बस प्रभु राम के नाम जाप करें। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज किया गया है।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन इस बात से बेहद खुश है कि उनका ट्विटर अकाउंट फिर से वेरिफाइड हो गया है। एक्टर ने ट्वीट कर एलन मास्क को धन्यवाद दिया है। एक्टर ने मजाकियां अंदाज में ट्वीट किया है। सोशल मीडिया पर बिग बी का ट्वीट वायरल हो रहा है।

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। शो के पहले कंटेस्टेंट शिव ठाकरे हैं। एक्टर ने खुद इस बात को कंफर्म किया है। इतना ही नहीं शिव ठाकरे इस सीजन के सबसे महंगे कंटेस्टेंट्स भी हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शिव ठाकरे हर एपिसोड के लिए 5 से 8 लाख रुपये चार्ज कर रहे हैं। इसका मतलब है कि एक्टर हर हफ्ते 10 से 16 लाख रुपये कमाएंगे।

एक्टर आशा नेगी ने अपनी टॉपलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। एक्ट्रेस की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article