बॉलीवुड

Entertainment News: जूनियर Ntr वॉर 2 में आएंगे नजर, पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे डायना-अजय

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated May 20, 2023, 02:49 PM IST

Entertainment News 20th May 2023: आज का दिन एंटरटेनमेंट जगत के लिए काफी धमाकेदार रहा। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर वॉर 2 में आएंगे नजर। अभिषेक कपूर की फिल्म में डायना पेंटी और अजय देवगन की जोड़ी आएगी नजर। आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

Image

entertainment news (credit pic: instagram)

Entertainment News 20th May 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। आर्यन खान केस (Aryan Khan Case) के मामले में आज समीर वानखेड़े की पेशी होने वाली हैं। साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Junior NTR) ऋतिक के साथ वॉर 2 (War 2) में नजर आएंगे। उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने मगरमच्छ वाला नेकलेस पहनने पर रिएक्ट किया है। डायना पेंटी अजय देवगन के साथ फिल्म में दिखाई देंगी। इलियाना डिक्रूज ने फ्लॉन्ट किया अपना बेबी बंप। आइए बिना देर किए आज दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।

समीर वानखेड़े बोले न्यायालय पर पूरा भरोसा है

आर्यन खान ड्रग केस में समीर वानखेड़े पर सीबीआई ने रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सीबीआई ने अपनी याचिका में कहा कि समीर के पास आय से ज्यादा संपत्ति हैं। उन्होंने आर्यन खान को छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे थे। आज इस मामले में समीर वानखेड़े की कोर्ट में पेशी होने वाली हैं। समीर ने कोर्टरूम के बाहर मीडिया से कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

वॉर 2 में नजर आएंगे जूनियर एनटीआर

ऋतिक रोशन ने साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने इस बात को कंफर्म कर दिया कि वॉर 2 में जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। एक्टर ने खास अंदाज में जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। एक्टर का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक्टर के ट्वीट के बाद फैंस कयास लग रहे हैं कि जूनियर एनटीआर वॉर 2 में नजर आएंगे।

पहली बार साथ काम करेंगे डायना- अजय

एक्ट्रेस डायना पेंटी अजय देवगन के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को अभिषेक कपूर डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। डायना लंबे समय बाद किसी फिल्म में नजर आएंगी। एक्ट्रेस के कम बैक से फैंस बेहद खुश है। इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा भी बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। रवीना की बेटी के डेब्यू का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

इलियाना डिक्रूज ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

इलियाना डिक्रूज अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस हाल ही में ड्राइव पर निकली थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था। वीडियो में एक्ट्रेस बेहद खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था।

अनुपमा उठाएगी माया के सच से पर्दा

स्टार प्लस के पॉपुलर शो अनुपमा में हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। अनुज और अनुपमा साथ नहीं है। पूरा परिवार इसके लिए माया को जिम्मदेार मान रहा है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अनुज और माया के बीच ऐसा क्या हुआ कि वो किसी से ज्यादा बात नहीं कर रहा है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article