बॉलीवुड

Entertainment news 2 May 2023: मेट गाला में आलिया भट्ट का शानदार डेब्यू, इस दिन सगाई करेंगे राघव-परिणीति

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 2, 2023, 02:55 PM IST

Entertainment news 2 May 2023: आज मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में अपना डेब्यू कर लिया है। आलिया का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई की डेट भी वायरल हो रही है।

Image

entertainment news 2 may 2023

KEY HIGHLIGHTS
  • मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें आज सामने आई हैं।
  • आलिया भट्ट ने मेट गाला 2023 में डेब्यू कर लिया है।
  • परिणीति-राघव के सगाई की खबरें सामने आ रही हैं।

Entertainment news 2 May 2023: आज मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने मेट गाला 2023 (Met Gala 2023) में अपना डेब्यू कर लिया है। आलिया का लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। 1 लाख मोतियों की बनी सफेद ड्रेस में आलिया भट्ट काफी खूबसूरत लग रही हैं। आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने मेट गाला 2023 को फोटोज शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा की सगाई की डेट भी वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इसी महीने 13 मई को परिणीति-राघव की सगाई होने वाली हैं। इसके साथ ही आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट की खबरों पर एक नजर डालते हैं।

आलिया भट्ट ने किया मेट गाला 2023 में डेब्यू

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने न्यूयॉर्क में हो रहे मेट गाला (Met Gala 2023) में अपने लुक से सभी का दिल जीत लिया है। आलिया भट्ट का मेट गाला में डेब्यू काफी सुर्खियों में बना हुआ है। आलिया को रेड कार्पेट पर देख फैंस अपना दिल हाल बैठे हैं, आलिया की एंट्री के बाद आस-पास खड़े फैंस भी उनके लिए हूटिंग करने लगे। व्हाइट कलर की ड्रेस पहनकर आलिया ने अपने डेब्यू से सुर्खियां बटोर ली हैं।

कार्तिक आर्यन की हुई जमकर तारीफ

कार्तिक आर्यन अपने बॉडीगार्ड सचिन की शादी में शामिल हुए हैं। जिसकी फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शादीशुदा जोड़े की फोटो शेयर करते हुए कार्तिक ने उन्हें बधाई भी दी है। इस बीच फैंस कार्तिक आर्यन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कार्तिक आर्यन की यह फोटो जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच फैंस एक्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस दिन होगी राघव-परिणीति की सगाई

पिछले कुछ महीनों से बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सबका ध्यान खींच रही हैं। वह कथित तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा को डेट कर रही हैं। अब दोनों की सगाई की डेट भी सामने आ गई है। दावा किया जा रहा है कि दोनों 13 मई 2023 को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सगाई रचाने वाले हैं।

ट्रोल हुए आर्यन खान

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने अपना खुद को क्लोदिंग ब्रांड लॉन्च किया है। आर्यन के क्लोदिंग ब्रांड के प्राइज आसमान छू रहे हैं। एक जैकेट 2 लाख रुपये की तो एक हुडी के लिए आपको 45 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ेंगे। इस वजह से आर्यन को जमकर ट्रोल भी किया जा रहा है।

100 करोड़ी बनी पोन्नियन सेल्वन 2

पोन्नियन सेल्वन 2 (PS-2) को सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया गया है। ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और विक्रम स्टारर इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। रिलीज के चार दिन के भीतर ही फिल्म की घरेलू बॉक्स ऑफिस कमाई 100 करोड़ के पार चली गई है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article