Entertainment News 13 June 2023: मनोरंजन जगत की कई बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) ने विजय वर्मा के साथ अपना रिलेशनशिप कन्फर्म कर दिया है। दोनों एक साथ फिल्म लस्ट स्टोरी 2 में नजर आने वाले हैं। इस बीच तमन्ना और विजय के रिलेशनशिप की खबरें बीते काफी समय से वायरल हो रही हैं। इसके साथ ही वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल (Bawaal) भी अब सीधा ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। फिल्म के मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में रिलीज करने की बजाए सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाना है। आइए आज की टॉप 5 एंटरटेनमेंट न्यूज पर एक नजर डालते हैं।
तमन्ना भाटिया ने कबूला विजय संग प्यार
आखिरकार तमन्ना भाटिया ने विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते को कबूल कर लिया है और अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया है। एक्ट्रेस का बयान सुनकर फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। तमन्ना ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया की फिल्म लस्ट स्टोरी की शूटिंग के दौराना दोनों का रिलेशन परवान चढ़ा था।
सीधा ओटीटी पर रिलीज होगी 'बवाल'
वरुण धवन और जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्म बवाल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि अब फिल्म बवाल को सिनेमाघरों की जगह सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स की तरफ से इसपर कोई आधिकारिक अपडेट फिलहाल सामने नहीं आया है।
करण देओल के संगीत में नाचे सनी देओल
बीते दिन करण देओल के रोके और संगीत का फंक्शन आयोजित किया गया है। फंक्शन के बीच सनी कभी गर्दन हिलाकर मस्ती करते हुए नजर आए तो कभी हाथ उठाकर झूमते और ताली बजाते दिखे हैं। सनी देओल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह डांस करते दिख रहे हैं। बता दें कि करण देओल और दृशा आचार्य की शादी 16, 17 और 18 जून को होने वाली है।
रावण नहीं बनेंगे 'रॉकी भाई'
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर नितेश तिवारी अब रामायण पर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं। जिसमें रणबीर कपूर ,भगवान राम और आलिया भट्ट माता सीता का किरदार निभाने वाली हैं। पहले खबर सामने आई थी कि केजीएफ स्टार यश भी रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि यश ने इस रोल के लिए मना कर दिया है।
करण जौहर को मिला आदिपुरुष का साथ
करण जौहर के निर्देशन में बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म का टीजर आदिपुरुष मूवी के साथ अटैच किया जाएगा। अभी तक रणवीर और आलिया की इस फिल्म के पोस्टर ही रिलीज किए गए हैं।
