Entertainment News 11th June 2023: एंटरटेनमेंट जगत के लिए आज का दिन काफी धमाकेदार रहा। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल की छोटी सी छलक दिखाई है। सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने अपने बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। सामंथा रुथ प्रभु ने ओ अंतवा गाने पर डांस किया। एक्ट्रेस गहना वेशिष्ट ने फैजान अंसारी से शादी। मीत फेम आशी सिंह और शगुन पांडे के बीच में चल रही है कोल्ड वॉर आइए दिन भर की बड़ी खबरों के बारे में जानते हैं।
रणबीर कपूर ने रिलीज किया एनिमल का टीजर
रणबीर कपूर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल की छोटी सी झलक दिखाई है। टीजर में एक्टर के लंबे बाल है और काफी एग्रेसिव लुक में नजर आ रहे हैं। फिल्म में रणबीर मार धाड़ करते हुए नजर आ रही हैं। फिल्म के टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं।
सोनम कपूर ने शेयर की बर्थडे की फोटो
सोनम कपूर ने लंदन में परिवार के साथ बर्थडे मनाया है। एक्ट्रेस ने अपने बर्थडे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटो में एक्ट्रेस परिवार के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस रेड कलर के आउटफिट नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस रेड आउटफिट में बेहद खुश लग रही है।
गहना वशिष्ट ने गुपचुप तरीके से किा निकाह
गंदी बात फेम गहना वशिष्ट सुर्खियों में छाई हुई हैं। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से फैजान अंसारी से निकाह कर लिया है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर निकाह की तस्वीरें शेयर की है। गहना की निकाह की तस्वीरें सोशव मीडिया पर छाई हुई है। गहना की निकाह की तस्वीरें देखकर फैंस हैरान हो गए हैं।
सामंथा रुथ प्रभु ने ओ अंतवा गाने पर डांस किया
सामंथा रुथ प्रभु ने वरुण धवन के साथ ओ अंतवा पर धमाकेदार डांस किया। सामंथा और वरुण के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस वायरल वीडियो पर लगातार रिस्पॉन्स दे रहे हैं। सामंथा का गाना ओ अंतवा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
आशी सिंह और शगुन पांडे के बीच चल रही हैं अनबन
मीत: बदेलगी दुनिया की रीत फेम आशी सिंह और शगुन पांडे के बीच कोल्ड वॉर चल रहा है। आशी सिंह और शगुन पांडे सेट पर एक- दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। दोनों बस अपना शॉट देते हैं और उठकर चले जाते हैं। प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच इगो चलता है।
