बॉलीवुड

शाह बानो केस पर बन रही फिल्म में इमरान हाशमी निभाएंगे यामी गौतम के पति का किरदार, पहला शेड्यूल हुआ पूरा

Emraan Hashmi-Yami Gautam's Next Movie: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को शाह बानो केस पर बन रही फिल्म में देखा जाएगा। इस मूवी इमरान हाशमी को यामी गौतम के पति के रोल में देखा जाएगा।

Image

Emraan Hashmi plays Yami Gautam’s husband in Next Movie

Emraan Hashmi-Yami Gautam's Next Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम (Yami Gautam) और एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को एक साथ नई फिल्म में देखा जाएगा। यह फिल्म शाह बानो बनाम अहमद खान मामले (सुप्रीम कोर्ट 1985) पर आधारित होगी। उनकी 40वीं वर्षगांठ पर सामने आया है कि इस मूवी में यामी गौतम शाह बानो के जीवन पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाएंगी। यह केस भारत में मुस्लिम महिलाओं के राइट्स के लिए किए गए स्ट्रगल को दिखाया जाएगा। इस मूवी में यामी गौतम को शाह बानो के रोल में देखा जाएगा।

अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी में यामी गौतम के पति का किरदार निभाने के लिए मेकर्स ने इमरान हाशमी को चुना है। फिल्म में इमरान हाशमी को अहमद खान के रोल में देखा जाएगा। यामी गौतम और इमरान हाशमी को इस मूवी में एक साथ देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस मूवी की शूटिंग का पहला शेड्यूल भी पूरा कर लिया गया है। फिल्म में 1970 का समय दिखाया जाएगा। इस फिल्म में यामी गौतम को मुस्लिम महिलाओं के हक के लिए लड़ते हुए देखा जाएगा।

वर्कफ्रंट की बात करें तो यामी गौतम को आखिरी बार फिल्म 'आर्टिकल 370' में देखा गया था। इस फिल्म में यामी गौतम की अदाकारी ने लोगों को काफी इम्प्रेस किया था। वहीं दूसरी ओर इमरान हाशमी इस समय अपनी फिल्म 'ग्राउंड जीरो' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह भी सच्ची घटना पर आधारित होगी। फिल्म में इमरान हाशमी को बीएसएफ ऑफिसर के रोल में देखा जाएगा। इसके अलावा इमरान हाशमी को सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article