बॉलीवुड

Emergency Teaser OUT: कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' का टीजर आया सामने, कल रिलीज होगा धांसू ट्रेलर

Emergency Teaser OUT: कंगना रनौत (kangana ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) के कारण चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। मेकर्स ने टीजर रिलीज करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की भी जानकारी शेयर की है। बता दें इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 06 जनवरी को रिलीज होने वाला है।

Image

Emergency Teaser OUT

Emergency Teaser OUT: कंगना रनौत (kangana ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) के कारण चर्चा में बनी हुई है। बता दें इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। इमरजेंसी में कंगना रनौत इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली है। हाल ही में इस फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है। मेकर्स ने टीजर रिलीज करते हुए ट्रेलर रिलीज डेट की भी जानकारी शेयर की है।

टीजर में नजर आ रहा है कि इंदिरा गांधी के रूप में दिखने के लिए कंगना रनौत ने कितनी मेहनत की है। भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री की भूमिका निभाने के लिए कंगना के मेकओवर के कुछ बीटीएस पल भी टीजर में दिखाई दे रहे हैं। टीजर रिलीज होते ही जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इस टीजर को बहुत पसंद कर रहे हैं। इस टीजर को शेयर करते हुए मेकर्स ने जानकारी दी है कि इस फिल्म का ट्रेलर कल यानी 06 जनवरी को रिलीज किया जाएगा। अब फैंस बेस्रबी से इस ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। इस टीजर को मेकर्स और कंगना रनौत ने शेयर किया है। टीजर को शेयर करते हुए लिखा गया है कि-"कंगना रनौत भारतीय इतिहास की सबसे शक्तिशाली महिला इंदिरा गांधी के रुप में बदल गईं है।

सुपरहिट मूवी

इस टीजर में एक यूजर ने लिखा-इसे कहते हैं एक्टर और इसी को कहते हैं एक्टिंग। पूरा बॉलीवुड एक तरफ है और कंगना दूसरी तरफ! दूसरे ने लिखा-सुपरहिट मूवी। तीसरे ने लिखा- कंगना हमारे सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं और मैं वास्तव में चाहता हूं कि कंगना और अच्छी फिल्में करें न कि राजनीति करें।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म की कहानी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के ईर्द गिर्द घूमेगी। इसके साथ ही फिल्म में साल 1975 में लगी इमरजेंसी के दौर को दिखाया जाएगा। कंगना रनौत के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन, महिमा चौधरी जैसे सितारे नजर आएंगे। बता दें ये फिल्म 17 जनवरी को रिलीज होने वाली है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article