Shah Rukh Khan fought with Gauri: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान कुछ दिनों पहले नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर पहुंचे थे। इस इवेंट पर शाहरुख खान ने जबरदस्त परफॉर्मेंस दी और सबका दिल जीत लिया। शाहरुख खान इस इवेंट पर काफी देर तक रुके थे और अपने साथी कलाकारों के साथ जमकर एन्जॉय किया। किंग खान का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है, जो इसी इवेंट का है। इस वीडियो में किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ लड़ाई करते दिखाई दे रहे हैं। किंंग खान का ये वीडियो देखकर लोग काफी नाराज हैं। फैंस का कहना है कि किंग खान को अपनी पत्नी के साथ सरेआम ऐसे लड़ाई नहीं करनी चाहिए थी।
क्या प्रियंका चोपड़ा की वजह से हुई शाहरुख-गौरी की लड़ाई
बता दें नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के लॉन्चिंग इवेंट पर शाहरुख खान के अलावा प्रियंका चोपड़ा भी परफॉर्म करने के लिए फ्लोर पर चढ़ी थीं। देसी गर्ल ने रणवीर सिंह के साथ डांस किया था। जब प्रियंका चोपड़ा फ्लोर पर रणवीर सिंह के साथ डांस कर रही थीं, तब गौरी खान उन्हें देखकर थिरक रही थीं। ऐसा माना जा रहा है कि किंग खान को यही पसंद नहीं आया, जिस कारण वो गौरी खान के साथ भिड़ गए। शाहरुख खान और प्रियंका चोपड़ा के बीच चली आ रही कोल्ड वॉर के बारे में तो हम सब जानते ही हैं।
बॉलीवुड के आइडल कपल हैं शाहरुख-गौरी
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के आइडल कपल्स में से एक हैं। इन्हें देखकर कई युवा जोड़ों को प्रेरणा मिलती है। इनका यूं लड़ाई करना उन्हें काफी परेशान कर रहा है। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि किंग खान और गौरी खान के बीच ये तीखी बहस किस कारण हुई थी?
