Drishyam 2 Trailer out: अजय देवगन का नाम सुनते ही फैंस को 'दृश्यम' मूवी की याद आती है। फैंस लंबे समय से इस फिल्म के सेकेंड पार्ट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है और दृश्यम 2 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। दृश्यम 2 फिल्म के ट्रेलर का फैंस बहुत लंबे समय से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब पहले ट्रेलर ने धमाल मचा दिया है। 2.5 मिनट के इस ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार भी अजय देवगन धमाल मचाने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए अजय देवगन ने लिखा 'सच पेड़ के बीज की तरह होता है। जितना भी चाहे दफनाने, वो एक दिन बाहर आ ही जाती है।' उनके इस पोस्ट के बाद से पूरे सोशल मीडिया पर 'दृश्यम 2' की खूब चर्चाएं हो रही हैं।
कब रिलीज हो रही Drishyam 2?
दृश्यम 2 फिल्म 18 नवंबर के दिन रिलीज हो रही है। फिल्म के पहले पार्ट में अजय देवगन समेत श्रिया सरन, तब्बू, इशिता दत्ता और अक्षय खन्ना जैसे स्टार्स देखने को मिले थे। फिल्म के दूसरे पार्ट में भी आपको अजय देवगन के साथ-साथ कई पुराने चेहरे नजर आएंगे। वहीं कुछ नए सितारे भी एंट्री लेंगे।
'दृश्यम 2 का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। ये फिल्म मोहन लाल की इसी नाम से आई ‘DRISHYAM 2’ का आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म के पहले पार्ट को निशिकांत कामत ने किया था। जिनका साल 2020 में निधन हो गया। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक पाठक निशिकांत कामत जैसा कमाल दिखा पाते है या नहीं।
