Drishyam 2 Box Office Collection Day 6: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) बॉक्स ऑफिस ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म की कमाई पहले दिन से लेकर अब तक कम होने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि पहला हफ्ता खत्म होते-होते 'दृश्यम 2' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने 6वें दिन भी अच्छी खासी कमाई की है। आइए फिल्म के 6वें दिन की कमाई पर डालें एक नजर।
डायरेक्टर अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनकर तैयार हुई फिल्म 'दृश्यम 2' ने पहले दिन 15.38 करोड़ की कमाई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 21.59 करोड़ रुपये कमाए। तीसरे इसका कारोबार 27.17 करोड़ के लगभग रहा था। सोमवार के दिन फिल्म 11.87 करोड़ का कलेक्शन करने में सफल रही। मंगलवार के दिन 'दृश्यम 2' ने 10.48 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार के दिन फिल्म ने 9.50 से 10.50 करोड़ के बीच की कमाई की है। फिल्म के टोटल कलेक्शन की बता करें तो इसने 95.99 से 96.99 करोड़ रुपये के लगभग कमाई कर ली है। बताया जा रहा है कि गुरुवार के दिन फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।
25 नवंबर के दिन वरुण धवन और कृति सेनॉन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भेड़िया' भी दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म को अभी अच्छी खासी स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा। वरुण धवन की 'भेड़िया' रिलीज होने से अजय देवगन स्टारर 'दृश्यम 2' की कमाई पर बड़ा असर पड़ सकता है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि 'भेड़िया 2' की रिलीज के बाद 'दृश्यम 2' के आंकड़ों में कितनी गिरावट आती है।
