बॉलीवुड

Drishyam 2 BO Collection Day 13: अजय देवगन स्टारर 200 करोड़ी होने में है इतने कदम दूर, 13वें दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन

Drishyam 2 Box Office Collection Day 13: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं। ये फिल्म अब धीरे-धीरे 200 करोड़ के क्लब में एंट्री लेनी की तैयारी कर रही है। आइए देखें अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने 13वें दिन कितने करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Image

Drishyam

Drishyam 2 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड एक्टर अजय देवनग (Ajay Devgn) और एक्ट्रेस तब्बू (Tabu) की फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में तहलका मचाया हुआ है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन पूरे हो गए हैं। 13 दिनों के बाद भी फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। वीकेंड पर तबाड़तोड़ कलेक्शन करने के बाद भी वीक डेज में भी इसका जलवा कायम है। फिल्म ने 12 दिनों में 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली थी। ऐसे में अब 'दृश्यम 2' के 13वें दिन के आंकड़े सामने आ गए हैं। आइए जानें फिल्म ने 13वें दिन कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

13 दिनों में कर डाली 'दृश्यम 2' ने इतने करोड़ की कमाई

अजय देवगन और तब्बू की 'दृश्यम 2' ने शुक्रवार के दिन 7.87 करोड़ रुपये कमाए थे, शनिवार के दिन फिल्म 14.05 करोड़ रुपये, रविवार के दिन फिल्म ने 17.32 करोड़ रुपये, सोमवार के दिन 5.44 करोड़ रुपये और मंगलवार के दिन फिल्म 5.15 करोड़ रुपये का कारोबार करने में सफल रही थी। फिल्म ने 13वें दिन यानी बुधवार को 4.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म 13 दिनों में 159.17 करोड़ रुपये कमा चुकी है। अजय देवगन की 'दृश्यम 2' अब धीरे-धीरे 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच रही है।

'दृश्यम 2' का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन और तब्बू के अलावा अक्षय खन्ना, श्रिया शरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। फिल्म में सभी कलाकारों की एक्टिंग की दर्शकों ने जमकर तारीफ की है। हाल ही में फिल्म की सक्सेस के बाद पार्टी भी रखी गई थी। इस पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article