बॉलीवुड

Drishyam 2 BO Early Estimate Day 12: अजय देवगन स्टारर ने 12 दिनों में किया 150 करोड़ का आंकड़ा पार, जानें फिल्म की पूरी कमाई

Drishyam 2 Box Office Day 12 Early Estimate: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाने से पीछे नहीं हट रही है। फिल्म 12 दिनों के अंदर 150 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो गई है। आइए देखें फिल्म ने 12वें दिन कितने करोड़ की कमाई की है।

Image

Drishyam 2

Drishyam 2 Box Office Day 12 Early Estimate: बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। उम्मीद नहीं थी कि ये फिल्म कमाई के मामले में निर्मताओं को चौंका देगी। 'दृश्यम 2' से पहले इस साल अजय देवगन की 'रनवे 34' और 'थैंक गॉड' जैसी फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई लेकिन ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। इतना ही नहीं फिल्म अपने बजट को भी क्रॉस नहीं कर पाईं। वहीं दूसरी ओर 'दृश्यम 2' ने केवल 12 दिनों के अंदर 150 करोड़ के क्लब में धांसू एंट्री ली है। आइए देखें फिल्म ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ की कमाई की है।

12वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर चला अजय की 'दृश्यम 2' का जादू

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनीं अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'दृश्यम 2' हर गुजरते दिन के साथ बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड्स बना रही है। फिल्म ने शुक्रवार के दिन 7.87 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म ने 14.05 करोड़ रुपये कमाए, रविवार को फिल्म 17.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन करने में सफल रही। सोमवार के दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने 5.44 करोड़ रुपये का कारोबार किया। ऐसे में अब मंगलवार के आंकड़े भी सामने आ गए है। कोईमोई की रिपोर्ट की मुताबिक अजय देवगन की 'दृश्यम 2' ने 12वें दिन 4.5 से लेकर 5.5 करोड़ रुपये के बीच कमाई की है। हालांकि अभी आधिकारिक आंकड़ें सामने नहीं आए हैं।

अजय देवगन और तब्बू के अलावा 'दृश्यम 2' में अक्षय खन्ना, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और श्रिया शरन भी अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। इस फिल्म की कमाई पर वरुण धवन और कृति सेनॉन की हॉरर कॉमेडी 'भेड़िया' रिलीज होने से काफी असर पड़ा है। आने वाले दिनों यह देखना दिलचस्प होगा कि 'दृश्यम 2' 200 करोड़ के क्लब में कब तक शामिल होती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article