बॉलीवुड

Dream Girl 2 teaser: 'भाईजान' संग शादी रचाने के ख्वाब देखेगी 'पूजा', Ayushmann Khurrana की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 21, 2023, 09:10 AM IST

Dream Girl 2 teaser: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। ड्रीम गर्ल 2 इसी साल 7 जुलाई को रिलीज होने वाली है, इससे पहले फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें 'पूजा', सलमान खान से बात करती नजर आ रही है।

Image

dream girl 2 teaser out

KEY HIGHLIGHTS
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का टीजर हुआ रिलीज।
  • टीजर में सलमान खान संग बात कर रही हैं 'पूजा'।
  • आयुष्मान खुराना की फिल्म का टीजर वायरल हो रहा है।

Dream Girl 2 teaser out: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल के सीक्वल का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) को इसी साल 7 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें 'पूजा', सलमान खान से बात करती नजर आ रही है। फिल्म का यह टीजर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है, टीजर रिलीज होते ही यह इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। ड्रीम गर्ल 2 का यह टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस टीजर में पूजा अपने ही अंदाज में बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान से फोन पर बात करती नजर आ रही हैं।

इससे पहले फिल्म के टीजर में 'पूजा' पठान यानी शाहरुख खान से बात कर रही थी, पूजा का यह अवतार फैंस को काफी पसंद आ रहा है। आइए फिल्म के टीजर पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान संग की रोमांटिक बातें

ड्रीम गर्ल 2 के टीजर में पूजा, सलमान खान संग रोमांटिक बातें करती नजर आ रही है। इस नए टीजर में पूजा का हॉट अवतार दिखाई दे रहा है। इस टीजर में अपनी मदहोश आवाज में पूजा किसी और को नहीं बल्की 'भाईजान' को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही है। टीजर में सलमान खान, पूजा को अपना चेहरा दिखाने के लिए कहते हैं। जिसके जवाब में पूजा कहती है, 'उसके लिए तो आपको 7 जुलाई का इंतजार करना पड़ेगा।' इसके साथ ही पूजा अपने ही अंदाज में सलमान खान से ईदी मांगती नजर आ रही है।

7 जुलाई को रिलीज होगी Dream Girl 2

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना और एक्ट्रेस अनन्या पांडे पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को 7 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाएगा। फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article