बॉलीवुड

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 5: पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी पूजा की ब्यूटी, कमाई में गदर 2 बना रोड़ा

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे गर्ल 2 की रफ्तार में अब धीरे पड़ रही है और इसकी वजह है गदर 2 फिल्म। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

Image

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 5: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे गर्ल 2 की रफ्तार में अब धीरे पड़ रही है और इसकी वजह है गदर 2 फिल्म। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए की फिल्म ने पांचवें दिन कितने करोड़ों का बिजनेस कर लिया है।

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी जबरदस्त एक्टिंग की वजह से घर-घर मशहूर हैं। पिछली फिल्मों में बेशक आयुष्मान खुराना लोगों के बीच कुछ कमाल नहीं कर पाएं। लेकिन अब उन्होंने बड़े परदे पर कमबैक कर लिया है। 25 अगस्त को एक्टर की ड्रीम गर्ल 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म की कहानी सभी को कफी ज्यादा पसंद भी आ रही है। जिसका रिव्यु ट्विटर पर लोगों द्वारा देखने को काफी मिल रहा है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में पढ़िए की रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई कर ली है।

ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2 ) में पूजा के किरदार ने सभी दर्शकों को अपना दीवाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आयुष्मान खुराना ने लड़की बन मानो फिल्म में जान डाल दी है, जिसकी वजह से फिल्म ने पहले दिन 10 करोड़ से शानदार ओपनिंग की थी। अब सैकनिल्क रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 5.42 करोड़ का बिजनेस किया है। ऐसे में मेकर्स के लिए मंगलवार काफी ज्यादा शानदार रहा है। अब फिल्म की टोटल कमाई 50 करोड़ रूपए से ज्यादा का हो गया है। इसी के साथ फिल्म में आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurran) के साथ-साथ अनन्या पांडे, परेश रावल और अनु कपूर जैसे कलाकार नजर आएं हैं। फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेनमेंट का डोज दे रही है। इस फिल्म का पहला भाग साल 2019 में रिलीज हुआ था, जिसने बड़े परदे पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article