बॉलीवुड

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4: ड्रीम गर्ल 2 की कमाई में आई भारी गिरावट, कलेक्शन देख मेकर्स ने पकड़ा माथा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 29, 2023, 11:10 AM IST

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 Prediction: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म की रिलीज के तीसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ रहे हैं। सोमवार को फिल्म की कमाई भारी गिरावट देखने को मिली है।

Image

Dream Girl 2 Box Office

Dream Girl 2 Box Office Collection Day 4 Prediction: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) की मूवी ड्रीम गर्ल 2 (Dream Girl 2) 25 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। आयुष्मान के साथ अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में अनन्या और आयुष्मान को जोड़ी को ज्यादा वाहवा ही नहीं मिली हैं। बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पहले वीकेंड का बाद फिल्म ने अच्छी खासी कर ली थी, हालांकि अब रविवार के अगले ही दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई धड़ाम से गिर गई है। बावजूद इसके अब फिल्म की कमाई 50 करोड़ के नजदीक पहुंच गई है। आइए फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के चौथे दिन के बॉक्स ऑफिस पर एक नजर डालते हैं।

Dream Girl 2 ने चौथे दिन कमाए इतने करोड़

ड्रीम गर्ल 2 को अच्छी खासी ओपनिंग मिली था, जिसके साथ ही अब शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड में दावा किया जा रहा है कि फिल्म ड्रीम गर्ल 2 ने चौथे दिन 4.75 करोड़ की कमाई की है। जिसके बाद ड्रीम गर्ल 2 की कुल कमाई भी 45.1 करोड़ के आस-पास पहुंचने वाली है। फिल्म अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। हालांकि अगर आयुष्मान की फिल्म को हिट साबित होना है तो वीक डेज पर भी अपनी कमाई को बरकरार रखना होगा।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article