बॉलीवुड

Gadar 2 के हिट होते ही Sunny Deol ने करियर को लेकर किया बड़ा फैसला, नहीं दोहराएंगे इतनी बड़ी गलती

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 29, 2023, 08:11 AM IST

Sunny Deol Quits as a producer: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) की फिल्म गदर 2 बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई है। जिसके बाद अब उन्होंने एक बड़ा फैसला कर लिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि वह अब फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना छोड़ने वाले हैं।

Image

Sunny Deol Quits as Producer

Sunny Deol in Gadar 2: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) इन दिनों अपनी धमाकेदार फिल्म गदर 2 की सफलता को एंजॉय कर रहे हैं। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है और फिल्म सबसे तेज 450 करोड़ रुपये कमाने वाली हिन्दी फिल्म बन गई है। इसी के साथ ही सनी देओल ने अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला कर दिया है। हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अब वह किसी भी फिल्म को न तो प्रोड्यूस करेंगे और न ही उसे डायरेक्ट करेंगे। अब वह केवल अपनी एक्टिंग पर ही फोकस करने वाले है। सनी देओल का ये बयान अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस सनी पाजी की सूझबूझ की तारीफ कर रहे हैं। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सनी देओल नहीं दोहराएंगे ये बड़ी गलती

बॉलीवुड में गदर 2 से पहले सनी देओल का समय काफी बुरा चल रहा था, एक के बाद एक सभी फिल्म लगातार फ्लॉप साबित हो रही थीं। इनमें से कई फिल्म सनी देओल के खुद के प्रोडक्शन हाउस की थी। जिस वजह से उन्हें काफी नुकसान भी हुआ है। अब गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल ने तय कर लिया है कि वह फिल्म को डायरेक्ट और प्रोड्यूस नहीं करने वाले हैं। बता दें कि 22 साल बाद फिल्म गदर के सीक्वल में भी अमीषा पटेल और सनी देओल को सकीना और तारा सिंह के किरदार में काफी पसंद किया जा रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article