जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी घटना में 27-28 पर्यटकों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद सभी भारत के लोगों को काफी ज्यादा गुस्सा आ रहा है। वही भारत की जवाबी कार्रवाई के डर से पाकिस्तानी एयरफोर्स पूरी रात खौफ के साये में काट रही है। इसी बीच दिशा पाटनी की बहन और एक्स मेजर खुशबू पाटनी ने भी अपना गुस्सा जाहिर किया है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस की बहन ने क्या बोला है।
अब सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं
हाल ही में खुशबू ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी बातें रखी है। एक्ट्रेस ने वीडियो बनाकर कहा है कि- ”हम सभी को पता हैं कि पहलगाम में क्या हुआ है और इसी को कलयुग बोलते हैं। बोलते हैं कि युद्ध आखिरी उपाय होता है। युद्ध तब होता है जब सभी दरवाजे बंद हो जाते हैं। मुझे लगता है कि अब सारे दरवाजे बंद हो चुके हैं। हम 75 साल से तो झेल ही रहे हैं पाकिस्तानियों और पाकिस्तान को। प्यार और शांति का बहुत ड्रामा हो गया। ये रिलीजियस मामला है।
हमारे पास अच्छी खासी फोर्सेस हैं
एक्स मेजर खुशबू का कहना है कि उन लोगों ने हिंदूओं को मारा है यो रिलीजियस मामला है। इस मामले में पाकिस्तानी सेना भी शामिल है। हमें आतंकवादी, आतंकवादी करके दिमाग नहीं खराब करना चाहिए। इंडियन आर्मी की पूर्व मेजर के नाते मुझे पता है कि हमारे पास अच्छी खासी फोर्सेस हैं। करीब 15 लाख से ज्यादा जवान हैं। अब हो जानी चाहिए (जंग)। सोचना नहीं चाहिए। कौन सा धर्म है, कौन सी किताबों में लिखा है कि आप बेगुनाह लोगों को मार सकते हैं।”
