Vikrant Massey Entry in Dostana 2: करण जौहर( Karan Johar) की फिल्म दोस्ताना 2 ( Dostana 2) जो बंद हो गई थी, इसपर दोबारा से काम शुरू होने जा रहा है। आपसी मतभेद के चलते धर्मा प्रोडक्शन ने फिल्म को रोक दिया था जिसे अब दोबारा शुरू किया जा रहा है। फिल्म से जुड़ी नई अपडेट सामने आई है। बताया जा रहा है कि अब कार्तिक आर्यन( Kartik Aryan) दोस्ताना 2( Dostana 2) का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह अब विक्रांत मेस्सी( Vikrant Massey) फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि अभी टीम से ऑफिशियल स्टेटमेंट आना बाकी है।
दोस्ताना 2 जो ठंडे बस्ते में चली गई थी एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार दोस्ताना 2 पर काम शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने स्टार्स को दोबारा कास्ट करने का फैसला किया है। जिसमें कार्तिक आर्यन की जगह विक्रांत मेस्सी को लिया जाएगा। मेकर्स फिल्म में लीड रोल के लिए विक्रांत मेस्सी को रख रहे हैं। हालांकि लक्ष्य लालवानी फिल्म में बने रहेंगे। रिपोर्ट में बताया गया है कि निर्माता दोस्ताना 2 के लिए एक गंभीर और बेहतरीन केमिस्ट्री वाले एक्टर की तलाश कर रहे थे जिसके बाद विक्रांत करण की पसंद बन गए हैं। हालांकि अभी तक टीम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।
क्यों रोकी गई थी दोस्ताना 2
बता दें कि साल 2021 में धर्मा प्रोडक्शन ने दोस्ताना 2 रोक दी थी। जिसकी वजह करण जौहर और कार्तिक आर्यन के बीच क्रिएटिव डिफरेन्स बताए गए थे। जिसके बाद कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच कोल्ड वॉर चला था। हालांकि अब दोनों के बीच सब ठिक हो चुका है।
