बॉलीवुड

Don 3 में कियारा आडवाणी के हाथ लगा लीड एक्ट्रेस का रोल! अफवाहों के बीच फरहान अख्तर ने तोड़ी चुप्पी

Farhan Akhtar Break Silence On Casting Kiara Advani In Don 3: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर फरहान अख्तर जल्द ही 'डॉन 3' के जरिेए पर्दे पर तहलका मचाने वाले हैं। मूवी को लेकर खबर थी कि इसमें कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका अदा करेंगी। इस बात पर अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

'डॉन 3' में नजर आएंगी कियारा आडवाणी!

Farhan Akhtar Break Silence On Casting Kiara Advani In Don 3: बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड मूवी 'डॉन 3' का ऐलान हो चुका है। हालांकि फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) की इस फिल्म में शाहरुख खान नहीं बल्कि रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाते दिखाई देंगे। वहीं मूवी को लेकर खबर थी कि फिल्म में कियारा आडवाणी (Kiara Advani) लीड एक्ट्रेस का रोल अदा करती नजर आएंगी। 'डॉन 3' के ऐलान के बाद वह फरहान अख्तर के ऑफिस के पास नजर भी आई थीं, जिससे उनके लीड रोल के तौर पर कास्ट होने की अटकलें और तेज हो गई थीं। हालांकि इस मामले पर अब फरहान अख्तर ने चुप्पी तोड़ी है।

फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने बीबीसी एशियन नेटवर्क से बातचीत के दौरान कियारा आडवाणी को कास्ट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने इस सिलसिले में कहा, "खैर, अभी कास्टिंग की प्रक्रिया जारी है। मैं आगे आकर ऐसे कोई शब्द नहीं कहना चाहता, जिसे बाद में मुझे किसी कारण वापिस लेना पड़े। लेकिन जब भी कास्टिंग होगी, आप सबको पता चल ही जाएगा।"

बता दें कि कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जुड़े सूत्रों ने मीडिया को बताया था कि वह फरहान अख्तर के ऑफिस गई थीं और फिल्म के सिलसिले में ही उनसे मुलाकात की ती। हालांकि यह बात अभी तक साफ नहीं हो पाई है कि कियारा आडवाणी 'डॉन 3' में कास्ट हो भी रही हैं या नहीं।

शाहरुख खान के कास्ट न होने से नाराज थे फैंस

बता दें कि 'डॉन 3' (Don 3) में रणवीर सिंह के कास्ट होने से जहां उनके फैंस में खुशी की लहर थी तो वहीं शाहरुख खान के फैंस में नाराजगी देखने को मिली थी। उनका कहना था कि शाहरुख खान के अलावा वह 'डॉन 3' में किसी और को नहीं देख सकते हैं।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article