बॉलीवुड

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर संग मामला सुलझाने को तैयार नहीं थे रणवीर सिंह, अशोक पंडित ने किया खुलासा

अशोक पंडित ने खुलासा किया है कि एक्टर रणवीर सिंह डॉन 3 विवाद पर डायरेक्टर फरहान अख्तर के साथ बात नहीं करना चाहते थे। अगर दोनों बात करते तो शायद मामला इतना बढ़ता ही नहीं।

Image

Don 3 Controversy: फरहान अख्तर संग मामला सुलझाने को तैयार नहीं थे रणवीर सिंह, अशोक पंडित ने किया खुलासा (Image Source: Twitter/Social Media)

KEY HIGHLIGHTS
  • डॉन 3 विवाद में आया नया मोड़
  • अशोक पंडित ने रणवीर सिंह को लेकर किया बड़ा दावा
  • फरहान संग बात नहीं करना चाहते थे रणवीर

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और डॉन 3 विवाद में एक नया मोड़ आता दिख रहा है। अशोक पंडित ने हिन्दी रश को दिए ताजा इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक्टर रणवीर सिंह चाहते थे कि डॉन 3 को भी धुरंधर यूनिवर्स की तरह ही बनाया जाए क्योंकि वो फॉर्मूला हिट हो चुका था। फरहान अख्तर ने रणवीर के मुताबिक फिल्में कुछ बदलाव भी करने की कोशिश की लेकिन आखिर में बात अटक गई और ये विवाद खड़ा हो गया। अशोक पंडित ने यहां तक खुलासा किया है कि डॉन 3 की यूनिट शूटिंग के लिए निकलने वाली थी, जिससे पहले रणवीर सिंह ने ये फरमाइशें रखीं और बात बढ़ती चली गई। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: '5 लेयर्स कटीं, खांसी आने पर बॉडी हिल गई', मां बनने के बाद दर्द में Divyanka Tripathi, बताया अपना हाल

अशोक पंडित ने किया Don 3 को लेकर बड़ा खुलासा

FWICE के चीफ एडवाइजर अशोक पंडित ने हिन्दी रश के साथ बात करते हुए खुलासा किया है कि रणवीर सिंह फरहान अख्तर के साथ बात करने को ही तैयार नहीं थे, जिसके बाद एसोसिएशन को कड़ा कदम उठाना पड़ा था। अशोक पंडित के अनुसार, "ये बहुत ही इंटर्नल मैटर है, जिस कारण मैं इस पर ज्यादा नहीं कहूंगा लेकिन इतना बता सकता हूं कि हमने कड़ा कदम ठोस सबूतों के आधार पर लिया था। हमारे पास रणवीर-फरहान की चैट्स थीं, जिसके बाद हमने ये फैसला लिया। धुरंधर 2 हिट होने के बाद आपके हाव-भाव बदल गए थे। आपके कपड़े सिल चुके हैं, 3 हफ्ते बाद लोग शूटिंग के लिए जाने को तैयार हैं। होटल और हवाई जहाज की टिकिट बुक हो चुकी हैं और अचानक से ऐसे फिल्म नहीं छोड़ सकते ना। आपको लग रहा है कि धुरंधर 2 चल चुकी है तो डॉन 3 भी वैसी ही होनी चाहिए। फरहान ने कोशिश भी की लेकिन सबकुछ आपके मुताबिक नहीं हो सकता है। हमसे पहले आमिर खान जैसे बड़े लोग बैठे मामला सुलझाने की कोशिश की लेकिन चीजें सही नहीं हो पायीं, इसके बाद लोग हमारे पास आए।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये खबर भी पढ़ें: Salman Khan को मिली बड़ी राहत, पान मसाला मामले में आया बड़ा अपडेट

Don 3 का हिस्सा नहीं हैं Ranveer Singh

Don 3 का हिस्सा नहीं हैं Ranveer Singh

डॉन 3 का हिस्सा नहीं हैं Ranveer Singh

फरहान अख्तर और रणवीर सिंह ने डॉन 3 का ऐलान बहुत बड़े स्तर पर किया था लेकिन धुरंधर 2 के हिट होने के बाद ये फिल्म बीच में ही अटक गई क्योंकि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज आ गए। इसके बाद ये मामला FWICE ही नहीं बल्कि कोर्ट तक भी पहुंचा और आखिरकार रणवीर सिंह ने ये मूवी छोड़ दी है। अब रणवीर इसका हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने मेकर्स का खर्च उठाने का दम दिखाया है और ये फिल्म छोड़ दी है।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article