बॉलीवुड

Don 3: शाहरुख खान की फिल्म को डायरेक्ट नहीं करेंगे एटली, अफवाहों को बताया गलत

Atlee Not Direct Don 3: बॉलीवुड के गलियारों से खबरें आ रही थी कि शाहरुख खान ने फिल्म 'डॉन 3' को डायरेक्ट करने के लिए एटली कुमार को फाइनल किया है। मगर अब बड़ा अपडेट यह है कि एटली कुमार का 'डॉन 3' को डायरेक्ट करने का कोई इरादा नहीं है।

Image

Pic Credit: Instagram

Atlee Not Direct Don 3: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को लेकर खबरें हैं कि वो 'डॉन 3' छोड़ चुके हैं। 'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद से ही इस प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कई रिपोर्ट्स में बार-बार यह दावा किया जा रहा है कि रणवीर सिंह के बाद अब निर्माताओं ने शाहरुख खान को एक बार फिर इस मूवी के लिए ऑनबोर्ड ले लिया गया है। बीते दिन रिपोर्ट्स में यह बताया गया कि शाहरुख खान ने 'डॉन 3' को डायरेक्ट करने के लिए मेकर्स एटली कुमार से बात करने के लिए कहा था। मगर अब बड़ा अपडेट यह है कि एटली कुमार इस मूवी को डायरेक्ट नहीं कर रहे हैं।

'डॉन 3' को डायरेक्ट नहीं करेंगे एटली कुमार

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक एटली कुमार द्वारा डायरेक्ट की जा रही 'डॉन 3' की खबरें एकदम गलत हैं। एटली कुमार को इस मूवी के लिए अप्रोच नहीं किया गया है। पोर्टल के मुताबिक 'डॉन 3' के लिए अब नए डायरेक्टर की तलाश अभी भी जारी है। वहीं दूसरी ओर शाहरुख खान के अपोजिट एक्ट्रेस को कास्ट करने की भी कोई जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है।

एटली कुमार ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'जवान' में काम किया था। यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा और विजय सेतुपति सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल फिल्म 'किंग' में देखा जा सकता है। इस मूवी में शाहरुख खान के साथ रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर और अभिषेक बच्चन सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article