Disha Wished Tiger on Bday: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) आज अपना 33वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं, जिस मौके पर उन्हें देश और दुनिया से बधाई भरे संदेश मिल रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी उन्हें प्यारा सा मैसेज भेजा है। दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ की क्यूट फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि वो चाहती हैं टाइगर हमेशा खूबसूरत इंसान रहें। दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ की तस्वीर पर लिखा है, 'हमेशा ऐसे ही खूबसूरत इंसान रहना और लोगों को प्रेरित करते रहना। हैप्पी बर्थडे टिग्गी।'
कभी रिलेशनशिप में थे दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ
कलाकार टाइगर श्रॉफ और अदाकारा दिशा पाटनी एक वक्त रिलेशनशिप में थे। ये अपना रिश्ता किसी से छुपाते नहीं थे और मीडिया के सामने स्पॉट होते थे। दिशा और टाइगर की जोड़ी एक वक्त टॉक ऑफ द टाउन थी और इनके रिश्ते को लेकर हर ओर चर्चा होती थी। हालांकि इनका रिश्ता कुछ सालों के बाद खत्म हो गया और इन्होंने ब्रेकअप कर लिया। टाइगर और दिशा का ब्रेकअप क्यों हुआ, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है। अचानक से इन दोनों मिलना बंद कर दिया और फिर टाइगर ने करण जौहर के शो पर इस बात का ऐलान कर दिया कि वो सिंगल हैं।
फैंस दे रहे हैं टाइगर श्रॉफ को जन्मदिन की बधाई
टाइगर श्रॉफ को बर्थडे के मौके पर फैंस लगातार बधाई दे रहे हैं। टाइगर इस जनरेशन के सबसे बड़े एक्शन स्टार हैं, जिस कारण फैंस उन्हें बेशुमार प्यार करते हैं। फैंस लगातार सोशल मीडिया पर टाइगर को प्यारे-प्यारे संदेश दे रहे हैं।
