Disha Patani bathroom video with Close Friend: बॉलीवुड अदाकारा दिशा पाटनी पिछले कुछ दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। ऐसा सुनने में आ रहा है कि दिशा पाटनी (Disha Patani) और एक्टर टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) का ब्रेकअप हो चुका है। ये दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे और कुछ वक्त पहले इन दोनों की राहें अलग हो गई हैं। इन दोनों के बीच दूरियां क्यों आई हैं, इस बारे में अभी कोई नहीं जानता है लेकिन जिस तरह से ये दोनों पहले साथ में नजर आते थे अब दिखाई नहीं देते हैं। टाइगर श्रॉफ की जगह दिशा पाटनी इन दिनों अलेक्डजेंडर एलेक्स इलिक नाम के व्यक्ति के साथ दिखाई दे रही हैं। इस व्यक्ति के साथ दिशा काफी वक्त बिता रही हैं, जिस कारण लोगों को लग रहा है कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।
दिशा और अलेक्जेंडर के रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह तो केवल यही दोनों जानते हैं लेकिन इतना साफ है कि ये दोनों दोस्त से थोड़े ज्यादा है। यही कारण है कि अलेक्जेंडर को दिशा पाटनी के बाथरूम में भी एंट्री मिल गई है। जी हां, हम मजाक नहीं कर रहे हैं। दिशा पाटनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अलेक्जेंडर के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे हैं। दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर की ये बाथरूम वीडियो देखकर लोग इनकी केमिस्ट्री की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आप दिशा पाटनी और अलेक्जेंडर का वायरल होता वीडियो नीचे देख सकते हैं...
टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा के साथ दिखी थीं दिशा पाटनी
अदाकारा दिशा पाटनी कुछ दिनों पहले टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ के साथ नजर आई थीं। कृष्णा और दिशा काफी अच्छी दोस्त हैं। जब दिशा टाइगर को डेट कर रही थीं, तब से ही ये दोनों साथ में काफी वक्त बिताती हैं। टाइगर श्रॉफ से अलग होने के बाद भी दिशा-कृष्णा के रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा है। ये दोनों आज भी पहले जैसी ही दोस्त हैं। दिशा और टाइगर ने अलग होने का फैसला क्यों किया, ये कोई नहीं जानता है लेकिन इतना पक्का है कि रिश्ता टूटने की वजह से भी इनकी बातचीत बंद नहीं हुई है। यही वजह है कि दिशा पाटनी और कृष्णा आज भी साथ में नजर आ जाती हैं।
